Rajasthan Heatwave: राजस्थान के कई जिलों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के कारण पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर चुका है.

लू के थपेड़ों से आदमी हुआ पस्त
Photo Credit: NDTV
दोपहर के समय चलने वाले लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त और ठप कर दिया है. चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, जिससे बाजारों और मुख्य सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा दिख रहा है.

घरों में ही कैद हुए लोग
Photo Credit: NDtv
गर्मी से बचने के लिए लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं, अन्यथा अधिकांश आबादी घरों में ही कैद रहने को मजबूर है.

चेहरों को कपड़ों से पूरी तरह ढक कर निकल रहे हैं लोग
Photo Credit: NDTV
जयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर सहित अन्य शहरों में दोपहिया वाहनों से सफर करने वाली महिलाएं और पुरुष खुद को धूप से बचाने के लिए चेहरों को कपड़ों से पूरी तरह ढक कर निकल रहे हैं. यहां तक की गर्मी से बचने के लिए

कूलर का इंतजाम करते हुए दिखे लोग
Photo Credit: NDTV
.इतना ही नहीं राहगीर और मजदूर गर्मी की शिद्दत से बचने के लिए सड़क किनारे सूती चादरों से बने अस्थायी और जुगाड़ू शेड्स (साये) के नीचे आराम करते देखे जा रहे है.

कछुओं को भीषण गर्मी से बचाने गीली मिट्टी में रखा
Photo Credit: NDtv
इस झुलसा देने वाली गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी बेहद गंभीर रूप से पड़ रहा है. बीकानेर के एक रेस्क्यू सेंटर (बचाव केंद्र) में कछुओं को भीषण गर्मी से बचाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए विशेष रूप से ठंडी और गीली मिट्टी में रखा गया है.

गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
Photo Credit: NDTV
जो लोग रोजाना कमाने-खाने के लिए या अन्य जरूरी कामों के लिए बाहर निकल रहे हैं, उन्हें इस जानलेवा गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों को लगातार पानी पीने, ओआरएस का घोल इस्तेमाल करने और दोपहर के समय सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है.