विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2025

राजस्थान में बारिश से उफान पर नदी-नाले और तालाब, पानी में डूबने से 5 लोगों की मौत

Rajasthan News: लगातार बारिश के चलते प्रदेश में पानी में डूबने और तेज बहाव में बहने से हर दिन लोगों की जान जा रही है. रविवार को करीब आधा दर्जन लोगों के मौत की घटना सामने आई है.

राजस्थान में बारिश से उफान पर नदी-नाले और तालाब, पानी में डूबने से 5 लोगों की मौत

Rajasthan News: राजस्थान में मूसलाधार बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं. अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, बूंदी और जैसलमेर समेत कई जिलों में चारों तरफ पानी ही पानी है. भारी बारिश के कारण के कारण तालाब और नदी उफान हैं. कई जगहे तो बारिश के चलते सड़कों के ऊपर पानी बह रहा है. प्रदेश में कई बांध भी ओवरफ्लो होने के करीब आ गए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रदेश में बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए एक हाई लेवेल मीटिंग भी की. 

अजमेर में तालाब में डूबीं दो बच्चियां

लगातार बारिश के चलते प्रदेश में पानी में डूबने और तेज बहाव में बहने से हर दिन लोगों की जान जा रही है. रविवार को करीब आधा दर्जन लोगों के मौत की घटना सामने आई है. अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित सेंदरिया गांव में दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई.

मृत बच्चियों की पहचान गांव की रहने वाली अचुकी और लीला के रूप में हुई है. दोनों बच्चियां घर के पास ही खेत में बकरियां चराने गई थीं. इस दौरान वे तालाब में नहाने उतर गईं, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गईं. बच्चियों की उम्र करीब 15 साल के बीच थी.

बाड़मेर में कुंड में डूबा युवक

इसी तरह बाड़मेर के गोमरख धाम तारातरा के कुंड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, गोमरख धाम की पहाड़ियों में घूमने के लिए पांच दोस्त गए थे और तालाब के पास वह नहाने के लिए खड़े थे. तभी अचानक ही एक युवक मांगीलाल पुत्र फताराम उम्र 30 साल निवासी तारातरा का पांव फिसल गया और पानी में डूब गया.

पाली में दो युवक गहरे पानी में डूबे

पास में खड़े दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तालाब की गहराई ज्यादा होने के कारण बचा नहीं पाए. वहीं, पाली के सोजतसीटी इलाके में भी एक दर्दनाक हादसा हो गया. लुण्डावास गांव के पास नाडी में नहाने गए दो युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

यह भी पढे़ं- 

Rajasthan Rain: राजस्थान में बने बाढ़ के हालात, पार्वती बांध के 10 गेट खोले; IMD ने बताया कब मिलेगी राहत

Rajasthan Rain News: कोटा-पुष्कर में जलसैलाब! राजस्थान में सामान्य से 116% ज्यादा बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com