Rajasthan holi: राजस्थान में होली का पर्व मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. हालांकि, चंद्रग्रहण के कारण धुलंडी की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति रही. कई लोगों ने आज( मंगलवार) ही रंग खेलकर त्योहार मनाया, जबकि कुछ स्थानों पर बुधवार को धुलंडी मनाई जाएगी. इससे पहले तड़के प्रदेशभर में होलिका दहन की रस्में निभाई गईं थी.
होलिका दहन
Photo Credit: IANS
होलिका दहन के बाद अगले दिन हुई होली की शुरूआत
राज्यभर में लोगों ने मोहल्लों में एकत्र होकर होलिका दहन किया. श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद मंगलवार प्रदेश के विभिन्न जिलों और कस्बों में होली का अंदाज अलग-अलग रूप में होली खेली गई. शेखावाटी से लेकर मेवाड़ और मारवाड़ तक होली के अनेक नजारे देखने को मिले.
होली की छाई खुमारी
Photo Credit: NDTV
टोक में सम्राट की सवारी डीडवाना में डोलची मार होली की छाई खुमारी
टोक में सम्राट की सवारी तो डीडवाना में डोलची मार होली तो जयपुर में गोविंद देवजी मंदिर का फागोत्सव जो हर तरह से मरूधरा की स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हैं.
विदेशी पर्यटकों ने खेली होली
Photo Credit: NDtv
विदेशी पर्यटकों ने खेली होली
राजस्थान पर्यटन विभाग ने खासाकोठी होटल परिसर में पर्यटकों के लिए वार्षिक होली उत्सव का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटकों ने भाग लिया.विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर प्राकृतिक गुलाल की व्यवस्था की गई थी. विदेशी मेहमान डीजे पर थिरकते नजर आए, वहीं राजस्थानी लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया, चकरी और कच्छी घोड़ी जैसे पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। पर्यटकों का स्वागत तिलक, गुलाल और आरती से किया गया तथा भोजन और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई.