विज्ञापन

राजस्थान में गूंजे होली के गीत, कहीं डीजे पर थिरके विदेशी सैलानी तो कहीं मंदिरों में उड़े फूल, देखें तस्वीरें

राजस्थान में मंगलवार को होली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. चंद्रग्रहण के कारण धुलंडी की तिथि को लेकर रहे संशय के बावजूद जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर और खासाकोठी में पर्यटकों ने जमकर गुलाल उड़ाया.

राजस्थान में गूंजे होली के गीत, कहीं डीजे पर थिरके विदेशी सैलानी तो कहीं मंदिरों में उड़े फूल, देखें तस्वीरें
Rajasthan holi
IANS

Rajasthan holi:  राजस्थान में होली का पर्व मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. हालांकि, चंद्रग्रहण के कारण धुलंडी की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति रही. कई लोगों ने आज( मंगलवार) ही रंग खेलकर त्योहार मनाया, जबकि कुछ स्थानों पर बुधवार को धुलंडी मनाई जाएगी. इससे पहले तड़के प्रदेशभर में होलिका दहन की रस्में निभाई गईं थी.

होलिका दहन

होलिका दहन
Photo Credit: IANS

होलिका दहन के बाद अगले दिन हुई होली की शुरूआत

राज्यभर में लोगों ने मोहल्लों में एकत्र होकर होलिका दहन किया. श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद मंगलवार प्रदेश के विभिन्न जिलों और कस्बों में होली का अंदाज अलग-अलग रूप में  होली खेली गई. शेखावाटी से लेकर मेवाड़ और मारवाड़ तक  होली के अनेक नजारे देखने को मिले.

होली की छाई खुमारी

होली की छाई खुमारी
Photo Credit: NDTV

टोक में सम्राट की सवारी डीडवाना में डोलची मार होली की छाई खुमारी

टोक में सम्राट की सवारी  तो डीडवाना में डोलची मार होली तो जयपुर में गोविंद देवजी मंदिर का फागोत्सव जो हर तरह से मरूधरा की स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हैं.

विदेशी पर्यटकों ने खेली होली 

विदेशी पर्यटकों ने खेली होली 
Photo Credit: NDtv

विदेशी पर्यटकों ने खेली होली 

राजस्थान पर्यटन विभाग ने खासाकोठी होटल परिसर में पर्यटकों के लिए वार्षिक होली उत्सव का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में घरेलू और विदेशी पर्यटकों ने भाग लिया.विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर प्राकृतिक गुलाल की व्यवस्था की गई थी. विदेशी मेहमान डीजे पर थिरकते नजर आए, वहीं राजस्थानी लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया, चकरी और कच्छी घोड़ी जैसे पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। पर्यटकों का स्वागत तिलक, गुलाल और आरती से किया गया तथा भोजन और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई.

यह भी पढ़ें; Chandra Grahan 2026: राजस्थान में होली पर 'ब्लड मून' का साया, शाम को दिखेगा लाल चांद, जानें आपके शहर में ग्रहण का समय और सूतक काल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close