
Rajasthan IPS Transfer List: बीते महीने 62 आईएएस अफसरों (IAS Transfer List) के ट्रांसफर के बाद अब राजस्थान के पुलिस मकहमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. भजनलाल सरकार ने शनिवार को कुल 91 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर (IPS Transfer List) किए हैं. कार्मिक विभाग की ओर जारी तबादला सूची से कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल गए हैं. इसके अलावा कार्मिक विभाग ने शनिवार को 12 आईएएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए हैं.
जयपुर रेंज में बड़ा फेरबदल
शनिवार देर रात पुलिस महकमों में हुए फेरबदल को आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है. सबसे बड़ा बदलाव जयपुर रेंज में किया गया है, जहां राहुल प्रकाश को नया आईजी नियुक्त किया गया है. वहीं, मुख्यमंत्री सुरक्षा के आईजी गौरव श्रीवास्तव का तबादला कर उन्हें उदयपुर रेंज का नया आईजी बनाया गया है.
इन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले
- राशी डोगरा डुड्डी (2012) -पुलिस अधीक्षक, जयपुर ग्रामीण
- ममता गुप्ता (2012) - पुलिस अधीक्षक, राजसमंद
- पूजा अवाना (2012)- पुलिस अधीक्षक, पाली
- ओम प्रकाश मीना (2012)- पुलिस अधीक्षक, डीग
- देवेंद्र बिश्नोई (2012)- पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली-बहरोड़
- नारायण टोगस (2012)- पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण
- तेजस्वनी गौतम (2012)- पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर
- मनीष त्रिपाठी (2013- पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़
- सुधीर जोशी (2013- पुलिस अधीक्षक, बांसवाड़ा
- अनिल कुमार (2014- पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर
- सुधीर चौधरी (2015- पुलिस अधीक्षक, अलवर
- मृदुला कछावा (2015- पुलिस अधीक्षक, नागौर
- लोकेश सोनवाल (2015- पुलिस अधीक्षक, करौली
- रतन सिंह (2015)- पुलिस अधीक्षक, ब्यावर
- प्यारे लाल शिवरान (2015)- पुलिस अधीक्षक, सिरोही
- डॉ. अमृता दुहन (2016)- पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर
- राजेश कुमार मीणा (2016)- पुलिस अधीक्षक, टोंक
- रिचा तोमर (2016)- पुलिस अधीक्षक, डीडवाना-कुचामन
- दिंगत आनंद (2016)- पुलिस अधीक्षक भरतपुर
- शैलेंद्र सिंह इंदोलिया (2017)- पुलिस अधीक्षक, जालोर
- विकास सांगवान (2018)- पुलिस अधीक्षक, धौलपुर
- अमित कुमार (2018)- पुलिस अधीक्षक, झालावाड़
- कुंदन कंवरिया (2018)- पुलिस अधीक्षक, फलौदी
- बृजेश ज्योति उपाध्याय (2019)- पुलिस अधीक्ष झुंझुनूं
- प्रवीण नायक नूनावत (2019)- पुलिस अधीक्षक, सीकर
- अभिषेक शिवहरे (2020)- पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर
- रमेश (2020)- पुलिस अधीक्षक, बालोतरा
- प्रशांत किरण (2021)- पुलिस अधीक्षक, भिवाडी
- बी आदित्य (2021)- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़
- अभिषेक अंडासु (2021)- पुलिस अधीक्षक, बारां
- मनीष कुमार (2021)- पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर
इसके अलावा जोधपुर कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलान हुआ है. ओमप्रकाश-1 को पुलिस कमिश्नर, जोधपुर बनाया गया है. नए DGP के पद पर राजीव कुमार शर्मा के आने के बाद इस तबादला सूची के ज़रिए कई संकेत देने की कोशिश की गई है.
कुल 91 आईपीएस अफसरों की तबादला सूची
202507190900017872635IPSorderdated19-07-2025 by shyamjindtv13 on Scribd
यह भी पढे़ं-