विज्ञापन

राजस्थान में गर्मी की फिर चेतावनी, 45 डिग्री पहुंचेगा पारा... सभी शहरों में बढ़ा 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है. पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर लू शुरू हो सकती है.

राजस्थान में गर्मी की फिर चेतावनी, 45 डिग्री पहुंचेगा पारा... सभी शहरों में बढ़ा 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान
प्रतीकात्मक फोटो

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आंधी-बारिश का सिलसिला अब थमता दिख रहा है. वहीं दूसरी ओर ज्यादातर जिलों में पारा चढ़ते हुए दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार (6 मई) को अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया. मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है. और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाएगा, जिसके बाद लू चलने की संभावना है.

कहां कितना तापमान

जयपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फलौदी जिले में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जैसलमेर में 42.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.8 डिग्री और जोधपुर व पाली में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

विभाग ने बताया बुधवार को पाली के जवाई बांध में 12 मिलीमीटर (मिमी), डबोक में 9.7 मिमी, डूंगरपुर में 3.5 मिमी और जालोर में तीन मिमी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में राजस्थान में आंधी-बारिश की गतिविधियां घट सकती हैं हालांकि राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है.

जोधपुर समेत सीमावर्ती इलाकों में पारा पहुंचे 45 के पार

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक बढ़ सकता है. नौ मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और उसी दिन पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर लू शुरू हो सकती है.

जोधपुर में चलेगी धुल भरी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक, सात मई से जोधपुर संभाग और आस-पास के क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों तक धूल भरी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. पिछले 24 घंटों में बुधवार सुबह तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी दर्ज की गई. पाली जिले के सुमेरपुर में सर्वाधिक 26 मिमी वर्षा हुई.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: श्रीगंगानगर में भारत-पाक सीमा पर लगा 'नाइट कर्फ्यू', शाम 7 बजे के बाद आवाजाही पर रोक; शादी हो या पार्टी नहीं बजा पाएंगे DJ

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close