भट्टी की तरह अभी और तपेगा राजस्थान , 3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 24 से 29 मई तक 41 जिलों में जारी हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना दूभर कर के रख दिया है. पश्चिमी राजस्थान में 24 घंटे में पारा 3 डिग्री उछला है, जिससे कूलर-पंखे फेल हो गए हैं और मोबाइल तक ओवरहीट हो रहे हैं. मौसम विभाग ने 24 से 29 मई तक पूरे राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jaisalmer Highest Temperature Today
NDTV

Rajasthan Weather:  राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी और प्रचंड हीटवेव की चपेट में लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. हालात यह है कि लोग दिन में निकलने की जगह शाम को घर के जरूरी कामकाज निपटाने लगे है. सुबह से ही गर्म हवाएं और लू के थपेड़े लोगों को झुलसाना शुरू कर देती है.  लेकिन शाम होते ही 15 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया.  जिसके तहत जयपुर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, कोटपूतली बहरोड़, अलवर, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली, टोंक, अजमेर, धौलपुर, भरतपुर, डीग, खैरथल- तिजारा, बूंदी तथा कोटा जिलों में आंधी बारिश ने लोगों को तपती धरती से राहत दी.

चित्तौड़गढ़ में सूरज की तपिश बढ़ी

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार को राज्य का सर्वाधिक तापमान चित्तौड़गढ़ जिले में 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा, तो वही न्यूनतम तापमान सिरोही में 22.8 डिग्री रहा. वही दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा अधिकतम किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

Advertisement

कई जिलों में आंधी का अलर्ट

उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में दोपहर बाद मौसम बदला.  झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में मेघगर्जन, हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए  पहले से ही येलो अलर्ट जारी किया है. 

पूर्वी राजस्थान में बढ़ेगा हीटवेव का असर

पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिलों में हीटवेव का दौर शुरू हो चुका है और 26 मई तक इसके जारी रहने की संभावना है. वहीं अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर और सीकर जिलों में 24 मई से तेज लू चलने की चेतावनी जारी की है. जयपुर में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा, लेकिन 26 मई को यहां भी हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है.

24 से 29 मई तक ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी

वही आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वी- पश्चिमी राजस्थान के लिए बड़ा अलर्ट जारी  किया है. जिसके तहत 24 से 29 मई तक ‘ऑरेंज अलर्ट' घोषित किया है. जिसके तहत राजस्थान के सभी जिले में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है. जिसके तहत तीन डिग्री तक तापमान के बढ़ने की आशंका जताई है. जिसके चलते मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है. फिलहाल भीषण गर्मी से राहत के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Watch Video: बेकाबू बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हवा में 10 फीट उछले दो सगे भाई, एक की मौत

Advertisement