विज्ञापन

Watch Video: बेकाबू बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हवा में 10 फीट उछले दो सगे भाई, एक की मौत

राजस्थान के ब्यावर जिले के शेरगढ़ में एक बेकाबू बोलेरो ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया. टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक हवा में 10 फीट ऊपर उछल गए. इस एक्सिडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो वही पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया, जिसे देख कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

बाइक की बोलेरो से जोरदार टक्कर
NDTV

राजस्थान के ब्यावर जिले से सड़क दुर्घटना का एक ऐसा दिल दहलाने देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने एक हंसते खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल दी. वीडियो में एक बेकाबू बोलेरो कार ने  बाइक सवार दो भाईयो को  इतनी जोरदार टक्कर मारी की वह  दोनों  हवा में सीधे 10 फीट ऊपर उछलकर सीधे मुंह के बल सड़क पर आ गिरे जिससे उनमें से एक मौके पर ही मौत हो गई, जबिक दूसरा भाई अपनी जिंदगी और मौत के लिए जंग लड़ रहा है. यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है.

रॉन्ग साइड से आ रही काल बनी बोलेरो

घटना की सूचना मिलते ही शेरगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए दोनों युवक शिवपुरी गांव के रहने वाले है, जिनकी पहचान  प्रहलाद भांभी (24 वर्षीय) और चेतन भांभी (23 वर्षीय ) है. दोनों सगे भाई थे. वे दोनों  एक साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से शेरगढ़ जा रहे थे. इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने रॉन्ग साइड आकर उनकी बाइक को  जोरदार टक्कर मारी जिससे दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला.

टक्कर की भयानकता देख कांप उठे लोग

पुलिस ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सवार दोनों भाई हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगते ही दोनों भाई खिलौने की तरह हवा में 10 फीट ऊपर उछल गए, जिसका अंदाजा एक्सीडेंट की भयानकता से लगाया जा सकता है. हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़े. उन्होंने देखा कि प्रहलाद की सांसें थम चुकी थीं. वहीं, लहूलुहान हालत में चेतन को तुरंत नजदीकी राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी

 हादसे के बाद बोलेरो कार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.फिलहाल पुलिस ने मृतक प्रहलाद के भाई मीठू सिंह की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. और ड्राइवर की तलाश के लिए टीम गठित कर भेजी जा चुकी है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: XEN पति को VIDEO कॉल कर पत्नी ने लगाई फांसी, फोन से खुला प्रताड़ना का राज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close