Road Accident: चार बहनों के इकलौते भाई को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, परिवार में मचा कोहराम 

राजस्थान के जालोर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 20 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. वह 4 बहनों का इकलौता भाई था, घटना के बाद परिवार सदमे में है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जालोर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 20 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी

Rajasthan News: राजस्थान के जालोर जिले में एक दुखद सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं. गुरुवार की सुबह रामसीन-बीनमाल रोड पर तेज गति से दौड़ते ट्रक ने 20 साल के संजय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. संजय अपनी स्कूटी पर रामसीन से मुडतरासिली की तरफ जा रहा था जब यह हादसा हुआ था. 

जानें कैसे हुआ दर्दनाक हादसा 

जानकारी के अनुसार,  सुबह के करीब साढ़े छह बजे मुडतरासिली के पास पहुंचते ही संजय की स्कूटी को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार धक्का मारा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय ने घटनास्थल पर ही आखिरी सांस ली. आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और तुरंत पुलिस को खबर दी.

Advertisement

पुलिस टीम मौके पर आई पंचनामा बनाया और शव को नजदीकी अस्पताल भेजा. ट्रक की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को इस दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक इतनी स्पीड में था कि रुकने का मौका ही नहीं मिला था.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

संजय चार बहनों का एकमात्र भाई था और अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था. उसके पिता वजाराम संत मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. इस हादसे ने पूरे घर को सदमे में डाल दिया. बहनें और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

संजय परिवार की उम्मीद का सहारा था जो अब हमेशा के लिए चला गया. पड़ोसियों ने बताया कि संजय मेहनती और मिलनसार लड़का था जो हमेशा सबकी मदद करता था. इस घटना ने न सिर्फ परिवार को तोड़ा बल्कि पूरे गांव को झकझोर दिया.

पुलिस की जांच और चालक की तलाश

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. रिपोर्ट में बड़े वाहनों से संबंधित कई अहम बातें दर्ज की गई हैं जैसे स्पीड लिमिट का उल्लंघन और सड़क की स्थिति.

Advertisement

मामले की गहराई से जांच हो रही है और ट्रक चालक की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं. जल्द ही चालक को गिरफ्तार करने की उम्मीद है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- राजस्थान की बेटी ने बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में लहराया तिरंगा, फाइनल में उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को हराकर जीता गोल्ड

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.