विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2026

Rajasthan: किशनगढ़ में पानी बिल पर सख्ती, 5.46 करोड़ बकाया; तीन दिन की मोहलत, वरना कटेगा कनेक्शन

सोमवार को विभाग की टीम ने सुमेर नगर, अग्रसेन नगर और चमड़ा घर इलाकों में अभियान चलाया. इस दौरान बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किए गए और मौके पर ही अंतिम चेतावनी दी गई.

Rajasthan: किशनगढ़ में पानी बिल पर सख्ती, 5.46 करोड़ बकाया; तीन दिन की मोहलत, वरना कटेगा कनेक्शन

Rajasthan: किशनगढ़ नगर क्षेत्र में जल उपभोक्ताओं पर बकाया राशि अब चिंता का विषय बन चुकी है. पीएचईडी आंकड़ों के अनुसार शहर में कुल 546.93 लाख रुपये का राजस्व बकाया है. बढ़ती देनदारी को देखते हुए विभाग ने विशेष राजस्व वसूली अभियान शुरू कर दिया है और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं.

सिटी एईएन दीपक शर्मा ने बताया कि नगर उपखंड के अंतर्गत आने वाले बकायादारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं. नोटिस में साफ कहा गया है कि तीन दिन के भीतर बकाया राशि जमा नहीं कराने पर पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा. विभाग का कहना है कि लगातार समझाइश के बावजूद भुगतान नहीं होने से अब सख्ती जरूरी हो गई है. अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम जलापूर्ति व्यवस्था को आर्थिक रूप से संतुलित बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

मैदान में उतरी टीम, कई कनेक्शन काटे

सोमवार को विभाग की टीम ने सुमेर नगर, अग्रसेन नगर और चमड़ा घर इलाकों में अभियान चलाया. इस दौरान बकाया उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किए गए और मौके पर ही अंतिम चेतावनी दी गई. टीम ने साफ किया कि जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि अभियान सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक वसूली सुनिश्चित करने के लिए है.

नियमित भुगतान करें, सेवा सुचारू रहे

पीएचईडी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा में बकाया राशि जमा करें ताकि कनेक्शन कटने जैसी कठोर कार्रवाई से बचा जा सके. विभाग ने यह भी कहा है कि समय पर बिल जमा करना न केवल व्यक्तिगत सुविधा बल्कि सामूहिक जलापूर्ति व्यवस्था के लिए भी आवश्यक है. जलापूर्ति सेवाओं के संचालन, रखरखाव और सुधार के लिए राजस्व की निरंतर उपलब्धता जरूरी है. विभाग का विशेष अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा और अन्य वार्डों में भी बकाया वसूली की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close