विज्ञापन

"मैं किसी की सिफारिश करूं तो भी टिकट ना मिले", निकाय चुनाव से पहले गहलोत का कांग्रेस आलाकमान को मैसेज

अशोक गहलोत ने निकाय और पंचायत चुनाव में टिकट वितरण के फॉर्मूले पर कहा कि जमीनी हकीकत के आधार पर टिकट बंटेंगे, तभी कांग्रेस जीतेगी.

"मैं किसी की सिफारिश करूं तो भी टिकट ना मिले", निकाय चुनाव से पहले गहलोत का कांग्रेस आलाकमान को मैसेज
अशोक गहलोत की कांग्रेस आलाकमान को नसीहत.

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट वितरण पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस को नसीहत दी है. गहलोत ने कहा कि टिकट सिफारिश के आधार पर नहीं, जमीनी हकीकत देखकर दिए जाए. कोई कितना भी बड़ा नेता हो, उसकी सिफारिश पर टिकट मत दो. उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों को स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर फैसला लेने की पूरी छूट मिलनी चाहिए. टिकट वितरण में स्थानीय समीकरण, उम्मीदवार की पकड़ और जीतने की क्षमता को प्राथमिकता देने की पैरवी की. 

चुनाव जीतने वाले कार्यकर्ता को टिकट मिले- गहलोत

गहलोत ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता को टिकट मिले, जो वास्तव में चुनाव जीत सकता है. मैं खुद किसी की सिफारिश करूं, तब भी सिर्फ मेरी सिफारिश पर टिकट नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने साफ किया कि जमीनी हकीकत के आधार पर टिकट बंटेंगे, तभी कांग्रेस जीतेगी. युवाओं को 50 फीसदी से ज्यादा टिकट देने की भी गहलोत ने पैरवी की. 

बोले- कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़े

पूर्व सीएम का दावा है कि सही टिकट वितरण हुआ तो कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी. साथ ही कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की. 

सरकारी स्कूलों से जुड़ा आदेश वापस लेने की मांग

इसके अलावा, स्कूलों में फोटो-वीडियो पर पाबंदी से जुड़े आदेश पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को यह आदेश तत्काल वापस लेना चाहिए. उन्होंने कहा, "स्कूलों में मीडिया के प्रवेश के लिए परमिशन लेना, यह मजाक बना रखा है. इतना बड़ा फैसला लेने से पहले क्या मुख्यमंत्री से चर्चा हुई? क्या इस आदेश पर मंत्रिमंडल की पूरी सलाह ली गई?" साथ ही कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. आम आदमी चाहता है कि स्कूल अच्छे हों, सुविधाएं मिलें और बच्चों की पढ़ाई अच्छी हो.  

यह भी पढ़ेंः जयपुर को निकाय चुनाव से पहले ₹1100 करोड़ की सौगात; 34 परियोजनाओं से चमकेगा पिंक सिटी का चेहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close