राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 178 RAS अधिकारियों के तबादले

राजस्थान में राज्य सरकार नेबड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए देर रात आदेश जारी कर 178 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया. कई जिलों के ADM और SDM बदले गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
CM Bhajan lal Sharma
NDTV

Rajasthan RAS Transfer List:  राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. कार्मिक विभाग (DoP) ने देर रात 19 जून को एक आदेश जारी करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के 178 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया है. सरकार के इस बड़े फैसले से प्रशासनिक हलकों में भारी हड़कंप मच गया है.

इस नई तबादला सूची के जरिए राज्य सरकार ने कई जिलों के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM), उपखंड अधिकारी (SDM) और विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भारी बदलाव किया है. इस फेरबदल के तहत राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर जैसे बड़े संभागों और जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात आरएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. 

Advertisement

इस फेरबदल के तहत राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर जैसे बड़े संभागों और जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात आरएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इसके तहत राज्य के सूचना सचिव के पद पर मुकेश शर्मा की नियुक्ति की गई है. वहीं करौली के SDM को प्रेमराज को एक साल बाद फिर से वही तैनाती दे दी गई है.

देखें सूची किन अधिकार्यों को कहां किया ट्रांसफर

RAS Transfer Orders Dated 19-06-2026 by

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि तबादला सूची में शामिल सभी 178 आरएएस अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपने वर्तमान पद का कार्यभार छोड़कर नए तैनाती स्थल पर अपनी जॉइनिंग सुनिश्चित करेंगे. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस ने 15 दिनों में काटे 1.24 लाख चालान, दौसा- जयपुर में सबसे ज्यादा वाहनों नपे