विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2025

Rajasthan: कुएं में मिला विवाहिता का शव, सिविल डिफेंस की देरी पर गुस्साएं परिजन

मृतका पुष्पा भाट का ससुराल भीम में है और उनका 5 साल का एक बेटा भी है. पारिवारिक विवाद की वजह से वह अपने मायके में रह रही थी.

Rajasthan: कुएं में मिला विवाहिता का शव, सिविल डिफेंस की देरी पर गुस्साएं परिजन
मृतका पुष्पा भाट की फाइल फोटो

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर शहर के बिजयनगर रोड पर सेदरिया ब्रिज के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक कुएं में विवाहिता का शव मिलने की खबर फैली. मृतका की पहचान 33 वर्षीय पुष्पा भाट के रूप में हुई जो पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और परिजनों में कोहराम मच गया.

पुष्पा की गुमशुदगी का मामला

पुष्पा भाट पुत्री बालूराम भाट का ससुराल भीम में है और उनका 5 साल का एक बेटा भी है. पारिवारिक विवाद की वजह से वह अपने मायके में रह रही थी. परिजनों ने पुष्पा की गुमशुदगी की रिपोर्ट ब्यावर सिटी थाने में पहले ही दर्ज करवा रखी थी. शनिवार को एक व्यक्ति ने कुएं में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. 

पुलिस और सिविल डिफेंस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही ब्यावर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. हालांकि सिविल डिफेंस की टीम करीब तीन घंटे की देरी से पहुंची जिससे स्थानीय लोग और परिजन बेहद नाराज हुए. भीड़ ने प्रशासन की इस लापरवाही पर गुस्सा जताया. पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शव को कुएं से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय की मोर्चरी में भेजा गया.

जांच शुरू, आत्महत्या या हत्या?

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. यह आत्महत्या है या संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई इसकी जांच की जा रही है. मौके पर जमा हुए लोगों और परिजनों ने प्रशासन से जल्द जांच पूरी करने की मांग की है. पुष्पा की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक और चर्चा का माहौल है.

ये भी पढ़ें- गुर्जर समाज ने बयाना में क्यों बुलाई महापंचायत, विजय बैंसला ने बताई वजह... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com