विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

8100000 कैश, 25 तोला सोना-चांदी के गहने, ब्राह्मण समाज से किसी ने इतना मायरा भर बनाया रिकॉर्ड

पिछले साल मई महीने में नागौर जिले के झाडेली परिवार ने 21 करोड़ रुपये का मायरा में भरा था. जिसने मायरे को लेकर राजस्थान में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 

8100000 कैश, 25 तोला सोना-चांदी के गहने, ब्राह्मण समाज से किसी ने इतना मायरा भर बनाया रिकॉर्ड
ब्राह्मण समाज से किसी ने भरा रिकॉर्ड मायरा

Rajasthan News: राजस्थान की शादियों की काफी चर्चा होती है. कभी हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा सुर्खियों में रहता है तो कभी शादी पर भरा जाने वाला रिकॉर्ड मायरा लोगों का अच्छा खासा ध्यान आकर्षित करता है. मायरा में नोटों की गड्डी, सोने-चांदी के गहने और प्लॉट व चौपहिया वाहन जैसी चीजें उपहार के तौर पर दी जाती हैं. बीते कुछ समय में राजस्थान के मायरे ने काफी सुर्खियां बटोरीं हैं. कभी करोड़ों रुपये कैश में और कभी लाखों रुपये का सोना-चांदी का गहना मायरा के रूप दिया गया. अब एक बार फिर से नागौर जिले में भरा गया मायरा चर्चा में है.

1 करोड़ 61 लाख भरा मायरा

दरअसल, नागौर में जायल के जाट भाइयों के बाद ब्राह्मण भाइयों ने मिलकर अपनी बहन को 01 करोड़ 61 लाख रुपए का मायरा दिया है. जानकारी के अनुसार, मायरा में 25 तोला सोना व चांदी के गहने, 81 लाख रुपये नकद और अन्य सामान भेंट किया गया है. जायल खिंयाला निवासी ललित व्यास और ओमप्रकाश व्यास ने अपनी बहन गायत्री के बेटे निलेश की शादी पर 01 करोड़ 61 लाख रुपए का मायरा भरा है.

Latest and Breaking News on NDTV

बताया जा रहा है कि ब्राह्मण समाज में किसी के द्वारा भरा गया अब तक सबसे बड़ा मायरा है. इससे पहले नागौर जिले में जाट समाज के लोगों के द्वारा भरे जाने वाले मायरे की काफी चर्चा रही है. पिछले साल मई महीने में नागौर जिले के झाडेली परिवार ने 21 करोड़ रुपये का मायरा में भरा था. जिसने मायरे को लेकर राजस्थान में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. 

पिछले साले 21 करोड़ के मायरे ने बनाया रिकॉर्ड

झाडेली गांव की कमला के बेटे की शादी पर हड़मान राम ने रिकॉर्ड तोड़ 21 करोड़ रुपये का मायरा भरा था. उस समय मायरे में 1.51 करोड़ रुपये नकद, एक किलो सोना, 210 बीघा जमीन, 15 किलो चांदी और एक पेट्रोल पम्प दिया गया था. जिसकी उस समय पूरे राजस्थान में काफी चर्चा हुई.

यह भी पढे़ं-

Rajasthan: भरतपुर में भाई ने भरा 1 करोड़ 21 लाख का मायरा, 500-500 के नोटों की गड्डियां देख चौंधिया गई मेहमानों की आंखें

Rajasthan: बहन का मायरा भरने बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचा भाई, देखने के लिए शहर की गलियों में उमड़ी भीड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com