भवानीपुर फतह में 'राजस्थान मॉडल' की चर्चा, राजेंद्र राठौड़ की इस टीम ने ममता के मैदान में किया खेल

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को उनके गढ़ में मात देने के पीछे एक "राजस्थान मॉडल" की चर्चा की जा रही है जिसकी कमान राजेंद्र राठौड़ के हाथ में रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजेंद्र राठौड़ को सुवेंदु अधिकारी ने जीत के बाद प्रणाम कहा था
@Rajendra4BJP

पश्चिम बंगाल की सियासत में भवानीपुर सीट की जीत के बाद भाजपा खेमे में एक नया शब्द तेजी से चर्चा में आ गया है. वह है "राजस्थान मॉडल". भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस जीत की पटकथा राजस्थान से आई टीम ने लिखी. सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार, 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद राजस्थान पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का नाम लेते हुए उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में काम कर रही टीम ने बूथ स्तर पर ऐसी रणनीति बनाई जिसने चुनाव का रुख बदल दिया. उन्होंने कहा कि वह खास तौर पर राजस्थान के आठ नेताओं को प्रणाम करते हैं जिन्होंने भवानीपुर में डेरा डालकर चुनाव को मैनेज किया.

राजेंद्र राठौड़ के करीबी लोगों ने बताया कि भवानीपुर में राजेंद्र राठौड़ की टीम सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं रही. बूथ मैनेजमेंट, वोटर माइक्रो टार्गेटिंग और ग्राउंड नेटवर्क को मजबूत करने पर फोकस किया गया. यही वजह रही कि भाजपा ने यहां करीब पंद्रह हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की और तृणमूल के गढ़ में सेंध लगाई.

Advertisement

राजेंद्र राठौड़ की टीम

इस टीम में सादुलशहर से विधायक गुरवीर सिंह बराड़, आहोर से विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, अनूपगढ़ से पूर्व विधायक पवन दुगल, खंडेला से विधायक सुभाष मील के साथ जयपुर के रवि नेयर, सूरतगढ़ के सुनील छाबड़ा, सोमकांत शर्मा और वेद गुर्जर शामिल रहे. बंगाल में इन सभी को एक साथ "राजस्थान मॉडल" टीम के रूप में चर्चा की जा रही है, जिसकी कमान राजेंद्र राठौड़ के हाथ में रही.

सुवेंदु ने राजेंद्र राठौड़ को किया प्रणाम - देखें Video-:

दूसरे राज्यों में भी लागू करने की तैयारी

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक भाजपा ने इस बार बंगाल में माइक्रो लेवल पर बाहरी राज्यों के अनुभवी नेताओं को उतारकर नया प्रयोग किया. राजस्थान के नेताओं का बूथ मैनेजमेंट और चुनावी गणित का अनुभव भवानीपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीट पर काम आया.

सुवेंदु अधिकारी ने अपने बयान में गुजरात, सिख और गुजराती समुदायों के समर्थन का भी जिक्र किया लेकिन राजस्थान की टीम को अलग से क्रेडिट देकर यह संकेत दिया कि पार्टी अब इस मॉडल को अन्य राज्यों में भी लागू कर सकती है.

ये भी पढ़ें-: भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार की वजह बना राजस्थान का दिग्गज नेता, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- 'थैंक्यू'

Advertisement
Topics mentioned in this article