पश्चिम बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट भवानीपुर पर इस बार बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है. मुख्यमंत्री ममता बनजी को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. इस चुनाव में रणनीति, संगठन और माइक्रो मैनेजमेंट की ताकत बखूबी नजर आई. बीजेपी ने भवानीपुर सीट को प्रतिष्ठा का सवाल मानते हुए हर स्तर पर तैयारी की थी. बंगाल की हॉट सीट पर बीजेपी का परचम लहराने के बाद राजेंद्र राठौड़ की चर्चाएं जोरों पर हैं. खास बात यह रही कि इस जीत के बाद बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने राजेंद्र राठौड़ का आभार जताया.
बूथ स्तर तक संगठन को किया सक्रिय
पार्टी ने राठौड़ को ग्राउंड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी थी. उन्होंने करीब दो महीने तक भवानीपुर में डेरा डाला. बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया और स्थानीय समीकरणों को समझते हुए रणनीति बनाई. चुनाव के दौरान खास तौर पर मारवाड़ी वोट बैंक पर फोकस किया गया, जो इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाता है. इसके साथ ही अलग-अलग समुदायों के बीच तालमेल बैठाकर भाजपा ने अपने पक्ष में माहौल तैयार किया. यही वजह रही कि परिणाम में भाजपा को व्यापक समर्थन मिला और जीत का अंतर भी बड़ा रहा.
सुवेंदु अधिकारी ने कही ये बात
जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें विभिन्न समुदायों का समर्थन मिला, जिसमें पारंपरिक रूप से विरोधी माने जाने वाले वोटर्स भी शामिल रहे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में राजेंद्र राठौड़ समेत राजस्थान के नेताओं का आभार जताया, जिन्होंने चुनाव के दौरान ग्राउंड पर काम किया.
#WATCH | Kolkata | BJP's Suvendu Adhikari shows his winning certificate after clinching the Bhabanipur assembly seat with a landslide against the West Bengal CM and TMC candidate Mamata Banerjee.
— ANI (@ANI) May 4, 2026
He says, "This was very important. Defeating Mamata Banerjee was crucial. This is… pic.twitter.com/N1zY3EHW33
राजेंद्र राठौड़ बोले- यह ऐतिहासिक जीत
राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता ने भी भवानीपुर से बीजेपी प्रत्याशी को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई, सभी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता का आभार और धन्यवाद."
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री @SuvenduWB जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जी को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं सभी कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता का आभार एवं धन्यवाद। यह जीत जनता के…
— Rajendra Rathore (@Rajendra4BJP) May 4, 2026
यह भी पढ़ेंः बंगाल में जीत के असली हीरो राजस्थान का यह नेता, माइक्रो मैनेजमेंट से पर्दे के पीछे रची जीत की रणनीति