विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2025

Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून की धमाकेदार वापसी, 23 जिलों में बिजली-बारिश का डबल अटैक, अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी 23 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, अलवर, और मध्य माही का क्षेत्र, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, और श्रीगंगानगर शामिल है.

Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून की धमाकेदार वापसी, 23 जिलों में बिजली-बारिश का डबल अटैक, अलर्ट जारी
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather: स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के बाद राजस्थान में मानसून ( Monsoon) की वापसी एक बार फिर बेहद जोरदार रही. पिछले कुछ दिनों से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में इसका असर लगातार देखने को मिल रहा है. हालात ये हैं कि 19 अगस्त को पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ( IMD) के अनुसार, बारिश का यह दौर फिलहाल जारी रहेगा. बुधवार को भी 23 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

24 घंटे में राज्य के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार तक बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश हुई. इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सर्वाधिक 110 मिमी बारिश भूंगड़ा (बांसवाड़ा) में दर्ज की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया. दर्ज प्रेक्षणों के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 40 से 80 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अजमेर में 25.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.4 डिग्री, जयपुर में 27.3 डिग्री, पिलानी में 29.6 डिग्री, सीकर में 26.0 डिग्री, कोटा में 27.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 26.2 डिग्री, बाड़मेर में 28.0 डिग्री, जैसलमेर में 26.7 डिग्री, जोधपुर में 27.5 डिग्री, बीकानेर में 29.2 डिग्री, चूरू में 27.5 डिग्री और श्री गंगानगर में 27.6 डिग्री, नागौर में 27.9 डिग्री, डूंगरपुर में 14.6 में डिग्री, जालौर में 26.5 डिग्री, सिरोही में 21.3 डिग्री, करौली में 26.9 डिग्री और दौसा में 26.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

 23 जिलों में येलो अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र (IMD, Jaipur)  ने राज्य में अगले तीन-चार दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है. बुधवार को भी 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसके तहत पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाके जिसमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, भीलवाड़ा, अलवर, और मध्य माही का क्षेत्र, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, और श्रीगंगानगर शामिल है. 

अगस्त के आखिरी हफ्ते तक जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिनों में राज्य के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगस्त के अंतिम सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में मानसूनी तंत्र बनने से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें; राजस्थान: पलंग पर पति की लाश, चेहरे की उजड़ी चमड़ी... हत्या कर पत्नी जीजा संग फरार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close