विज्ञापन
This Article is From May 13, 2025

Rajasthan: भाइयों ने सीता के भात का न‍िमंत्रण ठुकराया, मुस्‍लिमों ने भरा मायरा 

Rajasthan:सवाई माधोपुर के भगवगढ़ गांव की सीता के भाई ने ठुकराया तो न‍िमंत्रण लेकर गोगोर गांव के मस्‍ज‍िद गई. वहां छाबड़ी (टोकरी) रख द‍िया. 

Rajasthan: भाइयों ने सीता के भात का न‍िमंत्रण ठुकराया, मुस्‍लिमों ने भरा मायरा 
सवाई माधोपुर में मुस्‍ल‍िम समुदाय ने हिंदू बहन का मायरा भरा.

Rajasthan: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के भगवतगढ़ गांव की एक ढाणी में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द की एक मिसाल सामने आई है. यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक हिंदू महिला का मायरा भरकर आपसी भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की. मुस्‍ल‍िम मसुदाय ने मायरे में 51 हजार रुपए और 45 जोड़ी नए कपड़े द‍िए. 

भाइयों ने न‍िमंत्रण ठुकराया 

भगवतगढ़ गांव की रहने वाली सीता के बेटे की शादी 12 मई को थी. इस अवसर पर सीता अपने मायके, गोगोर गांव गई थी, जहाँ उसने अपने भाइयों को मायरे में शामिल होने और सहयोग करने का निमंत्रण दिया.लेकिन भाइयों ने निमंत्रण ठुकरा दिया और मायरा भरने से साफ इंकार कर दिया.

सवाई माधोपुर में मुस्‍ल‍िम समुदाय ने मायरा भरा.

सवाई माधोपुर में मुस्‍ल‍िम समुदाय ने मायरा भरा.

मस्ज‍िद में जाकर द‍िया न‍िमंत्रण 

सीता यह सुनकर बेहद दुखी हुई और मायूस मन से गोगोर गांव की मस्जिद पहुंच गई. वहां उसने एक छाबड़ी (टोकरी) निमंत्रण स्वरूप रख दी. यह देख मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक बुलाई और हिंदू बहन सीता का मायरा भरने का निर्णय लिया. गांव के गद्दी समाज के पंच-पटेलों की सहमति से, समुदाय के लोगों ने आपसी सहयोग से सोमवार देर रात सीता के घर मायरा लेकर पहुंचे. 

मुस्‍ल‍िम भाइयों का क‍िया स्‍वागत 

सीता ने मुस्लिम भाइयों का हृदय से स्वागत किया और यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई.गांव के साबिर सेठ और साजिद ने 31 हजार रुपये सहयोग स्वरूप दिए.इसके अलावा हाजी इलियास, नूरुद्दीन, साबू, अमीर, आमीन, शकील, इमरान और आबिद सहित कई गांववासियों ने भी आर्थिक सहयोग किया.

यह भी पढ़ें: आज से खुल जाएंगे स्‍कूल, कॉलेज और कोच‍िंग संस्‍थान, एयरपोर्ट से फ्लाइटें भरेंगी उड़ान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com