राजस्थान में शुरू हुआ भ्रष्टाचार पर एक्शन, ACB ने जाल बिछाकर 20 हजार रिश्वत लेते पटवारी को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

एसीबी ने अजमेर के नसीराबाद तहसील के पटवारी रवि कुमार को एक नामांतरण खोलने के नाम से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी

Ajmer News: अजमेर के नसीराबाद तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनोद प्रथम के पटवारी रवि कुमार को एक नामांतरण खोलने के नाम से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद संभवतय ट्रैप की यह पहली कार्रवाई है. भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के उपमहानिरीक्षक रणधीर सिंह के सुपरविजन में एडिशनल एसपी अतुल साहू के नेतृत्व में ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम दिया गया.

एडिशनल एसपी साहू ने बताया कि परिवादी भूपेंद्र सिंह ने एसीबी को बताया कि कृषि भूमि का विरासत नामांतरण खोलने की एवज में सनोद प्रथम के पटवारी रवि कुमार लाखीवाल 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग करते हुए परेशान कर रहा है. 

Advertisement

20 हजार नकदी लेते गिरफ्तार

जिस पर घटना का सत्यापन किया गया और पुलिस निरीक्षक दीनदयाल वैष्णव द्वारा ट्रैप कार्यवाही करते हुए चेतावाला आमेर दौलतपुरा जयपुर हाल पटवारी नसीराबाद तहसील सनोद प्रथम को 20 हजार रुपए की नकद लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी पटवारी रवि कुमार लाखीवाल पुत्र जगदीश प्रसाद बुनकर से पूछताछ की जा रही है. एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने अपील की कि भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए एसीबी को सूचित किया जाए. भ्रष्टाचार निरोधक विभाग आमजन के वैध कार्य कराने में पूरी मदद करेगी.

एसीबी राजस्थान राज्य के राज्यकर्मियों सहित केंद्र सरकार के कार्मिकों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने के लिए अधिकृत है. टीम में एडिशनल एसपी अतुल साहू, पुलिस निरीक्षक नरेश चौहान, पुलिस निरीक्षक मीरा बेनीवाल, उपनिरीक्षक बच्छराज सिंह, हेड कांस्टेबल कैलाश चारण, कांस्टेबल रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- सवाई माधोपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग के वैज्ञानिक का ड्राइवर घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Advertisement
Topics mentioned in this article