कांग्रेस की मशाल रैली में हादसा, जिलाध्यक्ष समेत 2 नेताओं पर गिरे जलते हुए अंगारे, बाल-बाल बचे

ब्यावर में कांग्रेस के विजय जुलूस के दौरान हादसा हो गया. रैली अजमेरी गेट से कुछ कदम की दूरी तक बढ़ी थी कि हाथ पर जलते हुए अंगारे गिर गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ब्यावर में कांग्रेस की रैली के दौरान हादसा.

राजस्थान के ब्यावर में कांग्रेस की ओर से निकाली गई मशाल रैली में हादसा हो गया. खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीष पदावत और कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी पर जलते हुए अंगारे गिर गए. गनीमत रही कि समय रहते संभल जाने से दोनों नेता सुरक्षित बच गए. इस घटना के दौरान रैली के बीच कुछ समय के लिए कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई. नेताओं के कपड़ों में आग लगती, उससे पहले मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए अंगारों को बुझा दिया. 

अजमेरी गेट से सुभाष चौक तक निकली मशाल रैली 

दरअसल, ब्यावर में कांग्रेस ने विजय जुलूस निकाला था. राष्ट्रीय सचिव पूनम पासवान और जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल थामकर शहर में रैली निकाली. मशाल रैली की शुरूआत अजमेरी गेट स्थित सुभाष चौक से हुई. रैली के बीच नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी भी हाथों में मशाल थामे चल रहे थे.

Advertisement

पदावत आगे बढ़ने के चक्कर में हादसे का शिकार

यह रैली अजमेरी गेट से कुछ कदम ही आगे बढ़ी थी कि बीच रास्ते में हादसा हो गया है. नारे लगाते हुए खनन प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीष पदावत जोश में होश खो बैठे. पदावत नारे लगाते हुए जिलाध्यक्ष के आगे बढ़ने लगे. इसी दौरान उनका हाथ जिलाध्यक्ष के हाथ में मशाल से जा टकराया और मशाल में जलते हुए अंगारे दोनों नेताओं पर आ गिरे. 

कार्यकर्ता अलर्ट हुए, नेताओं का संभाला

अचानक हुई इस घटना से इन दोनों नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी घबरा गए. मौके पर हलचल मच गई. कार्यकर्ताओं ने नेताओं को संभाला और अंगारों को बुझाया, ताकि आग न लगे. इस हादसे के बाद नेता दहशत में आ गए और उन्होंने मशाल कार्यकर्ताओं को थमा दी. यह रैली सुभाष सर्किल से शुरू होकर मुख्य मार्गों और बाजारों से गुजरते हुए गांधी सर्किल पहुंचे. 

यह भी पढ़ेंः मुकुंदरा टनल के नीचे से सरपट दौड़ने लगीं गड़‍ियां, 15 दिन बाद दूसरा टनल भी होगा शुरू