तबादलों का दौर थमने के बाद ट्रांसफर का विरोध शुरू, जालोर में ग्रामीणों-बच्चों ने स्कूल पर जड़ा ताला

जालोर में प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर के ट्रांसफर के विरोध में ग्रामीणों-बच्चों ने स्कूल के बाहर ताला जड़ दिया. ट्रांसफर कैंसिल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जालोर में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन.

राजस्थान में 10 जुलाई तक तबादलों का दौर थमने के बाद अब विरोध भी नजर आ रहा है. जालौर के सरनाऊ ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने स्कूलों पर ताला जड़ दिया. उनके साथ बच्चे गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और प्रधानाध्यापक के ट्रांसफर का विरोध करने लगे. रेबारियों की ढाणी (भेड़ा नाड़ी) की सरकारी स्कूल के हेडमास्टर मनोहर लाल का तबादला हो गया था. ग्रामीण और विद्यार्थी इसके विरोध में उतर गए और स्कूल के मुख्य द्वार को लॉक कर दिया. 

ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक मनोहर लाल के कार्यकाल में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार हुआ और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल रही थी. ऐसे में उनके तबादले से विद्यालय की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है. इसी को लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने स्कूल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया.

Advertisement

ट्रांसफर निरस्त करने की मांग

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से प्रधानाध्यापक का तबादला निरस्त करने की मांग की. उनका कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा. फिलहाल इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ेंः कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को डकैत जगन गुर्जर के घर भीड़ की बात माननी पड़ी

Topics mentioned in this article