विज्ञापन
8 minutes ago

 Rajasthan News Live Updates 14 february 2026: राजस्थान में पारा चढ़ने के साथ ही गर्मी शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले द‍िनों में सर्दी कमजोर होगी. तापमान सामान्य से ऊपर जा सकता है. कई ज‍िलों में बादल छाने की वजह से तापमान ग‍िर सकता है. अभी भी सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है. सीकर, चूरू और फतेहपुर में सबसे ज्‍यादा ठंडक रही. बाड़मेर, जोधपुर, पाली और च‍ित्तौड़गढ़ को छोड़कर अध‍िकतर जिलों में तापमान 30 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के आसपास रहा. कहीं-कहीं बार‍िश की संभावना है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की बोर्ड परीक्षाएं भी जारी हैं. 10वीं और 12वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो चुकी है.

साध्वी प्रेम बाईसा (Sadhvi Prem Baisa) की संदिग्ध मौत के मामले में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट (FSL Report) आने के बाद अब मेडिकल बोर्ड पर निगाहें हैं. 11 दिन बाद एफएसएल रिपोर्ट के बाद अब विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल बोर्ड अपनी अंतिम राय देगा. इससे यह साफ हो पाएगा कि मृत्यु का वास्तविक कारण क्या था. आज दिनभर में क्या है खास, पढ़िए लाइव ब्लॉग में पल-पल की अपडेट

होली पर बारां से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

होली पर चलने वाली सोगरिया -दानापुर स्पेशल ट्रेन बारां से होकर गुजरेगी. इससे स्थानीय लोगों के लिए त्यौहारी सीजन में बड़ी राहत मिलेगी. 28 फरवरी और 7 मार्च को ट्रेन संचालित की जाएगी. इससे बारां आने-जाने वाले लोगों को फेस्टिवल सीजन में फायदा मिलेगा. 

नागौर में सड़क हादसा

नागौर के सुरपालिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार कार मोड़ पर बेकाबू होकर पलटी. हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हुए. एक युवक को नागौर रेफर करते वक्त मौत हो गई, जबकि दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि सभी युवक गुजरात के रहने वाले हैं और सालासर बालाजी दर्शन कर लौट रहे थे.  

रींगस में रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक

रींगस रेलवे स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों और श्याम भक्तों की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है. टिकट बुकिंग क्षेत्र में आवारा पशुओं का जमावड़ा दिख रहा है. आगामी दिनों में आयोजित होने वाले 'खाटू श्याम फाल्गुन मेले' से पहले इस तरह की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

भीलवाड़ा में बजरी माफिया के अड्डे पर छापा

भीलवाड़ा में सुबह होते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया. बजरी माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए डीएसटी टीम ने  कोटडी उपखंड के सांकरीया खेड़ा गांव में छापा मारा. इस दौरान 3 सेपरेटर मशीन, 5 ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त की है. पुलिस की सूचना पर माइनिंग विभाग की टीम भी जांच के लिए पहुंच रही है.

श्रीगंगानगर में ग्राम विकास अधिकारी की पिटाई

श्रीगंगानगर में ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि पंचायत कार्यालय में घुसकर 2 भाईयों ने ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट की. 

 

अजमेर में नाबालिग छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की

अजमेर में कम हाइट को लेकर तानों से आहत नाबालिग छात्रा ने लाल डिग्गी तालाब में छलांग लगा लगी. गनीमत रही कि मौके मौजूद पर लोगों ने उसकी जान बचा ली. परिजनों को उसने मानसिक तनाव की बात बताई, जिसके बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की. परिजनों ने काउंसलिंग और कार्रवाई की मांग उठाई है.

अजमेर में डीजल चोरी के शक में शख्स की पिटाई

अजमेर में एक युवक को डीजल चोरी के शक में भीड़ ने पीटा. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है. युवक भीड़ के सामने गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगता रहा, लेकिन लोगों ने उसकी नहीं सुनी. अब वायरल फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

लोकसभा अध्यक्ष 6 दिन कोटा दौरे पर

स्पीकर ओम बिरला कोटा पहुंचे हैं. कोटा प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कनवास में प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के शिलान्यास और 132 केवी जीएसएस के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे. रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बिरला संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

भीलवाड़ा: बेटे ने बुजुर्ग मां को करवाई अनूठी कांवड़

भीलवाड़ा में एक युवक ने 80 साल की बुजुर्ग मां को कांवड़ में बैठाकर 15 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की. युवक आसींद क्षेत्र के दूधिया गांव का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक, युवक की मां दृष्टिहीन है और उनकी इच्छा पूरी करने के लिए युवक ने यह अनूठी कावड़ यात्रा करवाई. लोग युवक की तुलना श्रवण कुमार से कर रहे हैं और इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.  

 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close