2 months ago

Rajasthan News highlights, 7 February 2026: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को करीब 10 दिन बीत चुके हैं. लेकिन इस मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस सभी बयानों और साक्ष्यों का आपस में मिलान कर रही है, ताकि किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके. पुलिस ने अब तक 40 मोबाईल के सीडीआर खंगालने के साथ ही करीब 37 लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं. साध्वी के परिवार से जुड़े लोग, उनसे संबंधित व्यक्ति, सोशल मीडिया हैंडल संचालित करने वाले लोग, प्रेक्षा हॉस्पिटल से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी समेत कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के राज से पर्दा उठेगा.

वहीं, राज्य में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. कल (8 फरवरी) की रात से विक्षोभ सक्रिय होने से कई जगह आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले 3 से 4 डिग्री तक मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते पश्चिमी राजस्थान में पारा काफी बढ़ गया है. राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया. यहां पारा 32.6 डिग्री तक पहुंच गया है. जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 3.8 डिग्री रहा. साध्वी प्रेम बाईसा की मौत, मौसम का हाल के अलावा आज राजस्थान में क्या है खास, पढ़िए लाइव ब्लॉग में पल-पल की अपडेट.

Feb 07, 2026 22:09 (IST)

कोटा में बड़ा हादसा

कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके में शनिवार को एक बिल्डिंग गिर गई है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे के नीच काफी सारे लोगों के दबे होने की आशंका है. सूचना पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. 

Feb 07, 2026 20:57 (IST)

चप्पलों में छिपाकर ले जा रहे थे ब्राउन शुगर

प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चौंकाने वाली कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी का ऐसा तरीका उजागर किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. तस्कर ब्राउन शुगर को चप्पलों के अंदर छुपाकर ले जा रहे थे.

Advertisement
Feb 07, 2026 20:12 (IST)

कांग्रेस ने राजसमंद के जिलाध्यक्ष का घोषित किया नाम

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार (07 फरवरी) को बाकी बचे एक जिले के भी जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. राजसमंद में आदित्य प्रताप सिंह को कांग्रेस पार्टी ने अपना जिलाध्यक्ष बनाया है. इससे पहले 29 जनवरी को प्रतापगढ़, जयपुर शहर, झालावाड़ और बारां ज़िले के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए थे. इस तरह से प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम घोषित हो गए हैं.

Feb 07, 2026 19:20 (IST)

न्यायिक हिरासत में भेजे पूर्व विधायक बलजीत यादव

स्पोर्ट्स किट खरीदने के लिए हुए विधायक घोटाले से जुड़े मामले में लंबी बहस के बाद कोर्ट ने पूर्व विधायक बलजीत यादव को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया है. वहीं पूर्व विधायक की ओर से गिरफ्तारी को चुनौती पर 9 फरवरी को ईडी जवाब देगी.

Feb 07, 2026 18:18 (IST)

आमेर महल देखने पहुंची थाईलैंड की राजकुमारी

थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना राजकन्या यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल आमेर महल घूमा. राजकुमारी ने आमेर किले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों दीवान-ए-आम, शीश महल और केशर क्यारी का अवलोकन किया. थाईलैंड की राजकुमारी के आमेर दौरे के दौरान पर्यटकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पर्यटकों का महल प्रशासन पर आरोप है कि बिना सूचना के लगभग 2 से 3 घंटे पर्यटकों के लिए टिकट विंडो बंद कर दी गई और पर्यटकों का महल जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया. 

Feb 07, 2026 18:08 (IST)

चित्तौड़गढ़ में पानी के गड्ढे में मिला मां-बेटे का शव

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के कपासन में बरसाती पानी के गड्ढे में मां-बेटा का शव मिलने से हड़कंप मच गया. शुक्रवार को महिला घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी. इसके बाद पानी के गड्ढे के पास चप्पल और रुमाल मिलने पर जब पानी में तलासी ली गई तो एक साल के बेटा और उसकी 24 वर्षीय मां ममता प्रजापत का शव मिला. 

Advertisement
Feb 07, 2026 18:00 (IST)

SBI क्योस्क में बंदूक की नोक पर लूट

जयपुर के चित्रकूट इलाके में SBI क्योस्क में बंदूक की नोक पर लूट की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, नोटों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए. हालांकि कुछ दूरी पर जाने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया. 

Feb 07, 2026 15:36 (IST)

CM Bhajanlal sharma: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे सीएमओ

संभागीय जनगणना अधिकारियों/ प्रमुख जनगणना अधिकारियों की राज्य स्तरीय कार्यशाला का आज उद्घाटन होगा. सीएम भजनलाल शर्मा सीएमओ में वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा उद्घाटन करेंगे.  

Advertisement
Feb 07, 2026 14:46 (IST)

Baljeet Yadav: पूर्व विधायक बलजीत यादव की कोर्ट में पेशी

पूर्व विधायक बलजीत यादव की आज कोर्ट में पेशी हुई है. उन्हें 4 फरवरी को रिमांड पर भेजा गया था. ईडी की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्होंने विधायक फंड का पैसा अपने रिश्तेदारों के खातों में भेजा. करीब 3.72 करोड़ रुपए के घोटाले की बात सामने आ रही है. इस मामले में आज फिर से जयपुर की विशेष अदालत में पूर्व विधायक को पेश किया गया. पूर्व विधायक की ओर से ईडी की कार्रवाई को गैर-कानूनी बताते हुए कहा गया कि उन्हें फंसाया जा रहा है. मैने हर समन का जवाब दिया और इसमें विधायक की सीधी भूमिका नहीं होती. मेरे खाते में पैसा नहीं आया, फिर भी मुझे गिरफ्तार किया गया है. 

बलजीत यादव का कहना है कि उन्हें विलेने बनाने के लिए उनकी विधानसभा क्षेत्र से गिरफ्तारी की गई. वहीं, पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर में नारेबाजी को लेकर भी कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की. इस पर पूर्व विधायक का कहना था, "उन्हें नारेबाजी के बारे में जानकारी नहीं है. मैं कोर्ट का सम्मान करता हूं, जिन्होंने भी ऐसा किया, उन्हें समझाया." इस मामले में कोर्ट में सुनवाई जारी है.

क्या है विधायक निधि के घोटाले से जुड़े आरोप, यहां जानिए- MLA फंड घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक बलजीत यादव को हिरासत में लिया 

Feb 07, 2026 14:17 (IST)

Nagaur News: नागौर में खरनाल के पास बड़ा सड़क हादसा

नागौर में बस स्टेंड पर सवारियों से भरी गाड़ी पलट गई. हादसे में 4 लोग गंभीर घायल हैं, 1 को जोधपुर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी गैस सिलेंडर से ओवरलोड थी और गाय से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई.  

Feb 07, 2026 13:33 (IST)

Alwar accident: बिहार का रहने वाला था मृतक, परिवार हरियाणा में रह रहा

अलवर हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मृतक बिहार का रहने वाला था. उसके भाई ने बताया कि फिलहाल परिवार भिवानी (हरियाणा) में रह रहा है. चचेरे भाई ने कॉल कर परिवार को सूचना दी तो परिजन कार में रवाना हुए और घटनास्थल पर पहुंचे. जब वहां पहुंचे तो 4 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे. कुछ घंटे के बाद एसडीआरएफ टीम और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

Feb 07, 2026 12:11 (IST)

Jaipur: युवक से ब्लैकमेलिंग, 25 लाख का फ्लैट मांगा

जयपुर में हनीट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. युवती ने पीड़ित युवक से लाखों रुपए ऐंठे और फिर सगाई तुड़वाई. इसके बाद भी वह नहीं मानी और 25 लाख के फ्लैट की डिमांड करने लगी. पीड़ित ने नारायण विहार थाने में केस दर्ज करवाया है.

Feb 07, 2026 11:34 (IST)

Kota: प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन अग्रवाल का कोटा दौरा

बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन अग्रवाल केंद्र सरकार के बजट पर प्रबुद्धजन और व्यापारियों के साथ संवाद करेंगे. आज उनके कोटा पहुंचने पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने स्वागत किया. विधायक संदीप शर्मा, कोटा  जिला अध्यक्ष राकेश जैन समेत भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

Feb 07, 2026 10:49 (IST)

Alwar News: अलवर में पहाड़ दरकने से बड़ा हादसा

अलवर के रामगढ़ स्थित ओडेला खनन क्षेत्र में शुक्रवार शाम पहाड़ दरकने से बड़ा हादसा हो गया. 100 फीट गहरी पानी भरी खाई में पोकलेन मशीन और ऑपरेटर समा गए. NDRF और SDRF की टीमें इस वक्त भी रेस्क्यू में जुटी हैं. इस भयावह हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी- अलवर में पहाड़ गिरा, 100 फीट गहरी खाई में 50 हजार टन मलबे के नीचे दबा ऑपरेटर! 12 घंटे बाद शुरू हुआ रेस्क्यू

Feb 07, 2026 10:42 (IST)

Pratapgarh News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा

प्रतापगढ़ में हथुनिया थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा किया. पुलिस ने गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. चोरों के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली और तीन बाइक बरामद की गई है. कोटड़ी निवासी श्यामलाल उर्फ मांगीलाल गाड़री और गुजराज उर्फ दादू की गिरफ्तारी हुई. गिरोह ने पिछले महीने 15 जनवरी को वारदात को अंजाम दिया था.

Feb 07, 2026 10:04 (IST)

Banswara: उदयपुर रोड पर हादसा, बाइक सवार घायल

बांसवाड़ा जिले के उदयपुर रोड स्थित चंदुजी का गड़ा-सुंदड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी दौरान अजमेर से बांसवाड़ा आ रही रोडवेज बस वहां से गुजर रही थी. बस ड्राइवर भरतपुर निवासी राजेन्द्र चौधरी और कंडक्टर बांसवाड़ा निवासी पिल्लुराम मीणा ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत रोका और दोनों ने घायल युवक को बस में सुरक्षित बैठाया. इसके बाद घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया.   

Feb 07, 2026 09:41 (IST)

खेजड़ी बचाओ आंदोलन 6वें दिन भी जारी

बीकानेर में पर्यावरण प्रेमियों का धरना जारी है. इसमें प्रदेश के कई जिलों से पर्यावरण प्रेमी पहुंच रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में लोग धरने पर मौजूद हैं. उनका कहना है कि 'ट्री प्रोटेक्शन रूल्स' लाने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. 

Feb 07, 2026 09:28 (IST)

Rajasthan Tourism: अलवर के शानदार किले और अरावली पहाड़ियों की खूबसूरत तस्वीरें

राजस्थान टूरिज्म ने शेयर की तस्वीरें

Feb 07, 2026 07:57 (IST)

Bharatpur: कार्रवाई करने गई पुलिस पर पथराव

भरतपुर में पुलिस को कच्ची बस्ती इलाके में अवैध रूप से गांजा सप्लाई की सूचना मिली. लेकिन कार्रवाई करने गई तो पुलिस पर पथराव हो गया. पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त जाप्ता बुलाकर लोगो को खदेड़ा. साथ ही पुलिस ने मौके से करीब डेढ़ किलो गांजा भी बरामद किया. गांजा सप्लाई करने के आरोप में पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है. .

Feb 07, 2026 07:50 (IST)

Sikar: ड्राइविंग सीख रहा था शख्स, कार अनियंत्रित होने से हादसा

सीकर जिले के रींगस में कार ड्राइविंग सिखाने के दौरान हादसा हो गया. एनएच-52 से रींगस शहर में आने वाली सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर 11 केवी के विद्युत पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि विद्युत लाइन टूटकर नीचे गिर गई, जिससे मौके पर आगजनी की स्थिति बन गई. हादसे के बाद टूटे विद्युत तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और करीब 100 फीट के क्षेत्र में आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया गया.