विज्ञापन

कब जारी होगा प्राइमरी टीचर भर्ती का रिजल्ट? RSSB अध्यक्ष ने दी लाइब्रेरियन-वीडीओ एग्जाम से जुड़ी बड़ी अपडेट

इसी साल 17 और 20 जनवरी को भर्ती परीक्षा हुई थी. परीक्षा के बाद विभाग ने 2 हजार पदों की बढ़ोतरी के लिए संशोधित विज्ञप्ति भी जारी की थी.

कब जारी होगा प्राइमरी टीचर भर्ती का रिजल्ट? RSSB अध्यक्ष ने दी लाइब्रेरियन-वीडीओ एग्जाम से जुड़ी बड़ी अपडेट

राजस्थान में प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा. कर्मचारी चयन बोर्ड ने रिजल्ट से जुड़ी तैयारी पूरी कर ली है. अभ्यर्थियों की आपत्ति के बाद बोर्ड ने भर्ती के कुछ प्रश्नों की हटाया था. फिलहाल तमाम प्रक्रिया पूरी हो गई है. प्राइमरी टीचर भर्ती 2025 के लिए संस्कृत शिक्षा विभाग में कुल 636 और प्रारंभिक शिक्षा विभाग में कुल 5 हजार पदों का विज्ञापन 6 नवंबर 2025 को जारी किया गया था. इसी साल 17 और 20 जनवरी को भर्ती परीक्षा हुई थी. परीक्षा होने के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग के 5 हजार पदों की संख्या को बढ़ाकर 7 हजार तक कर दिया गया था. 

इस वजह से अटका रिजल्ट

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने बताया, "प्राइमरी टीचर भर्ती लेवल 1 और लेवल 2 के रिजल्ट की तैयारी पूरी है. कर्मचारी चयन बोर्ड से जुड़े पीएल बैरवा के निधन के चलते रिजल्ट अटक गया था. बैरवा रिजल्ट से जुड़ा महत्वपूर्ण काम देखते थे." 

रिजल्ट की तारीख जान लीजिए

बोर्ड ने 2 हजार पदों की बढ़ोतरी के लिए संशोधित विज्ञप्ति भी जारी की थी. यही वजह है कि अभ्यर्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि 22 से 25 मई से परिणाम जारी करना शुरू किया जाएगा. 31 मई से 3 जून तक सभी रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे.

इन एग्जाम के रिजल्ट कोर्ट प्रक्रिया में अटके

स्टेनो भर्ती को लेकर कोर्ट में एक मामला पेंडिंग है. लाइब्रेरियन और वीडीओ के परिणाम भी जल्द जारी होंगे. वीडीओ में करीब 200 अभ्यर्थियों के प्रोविजन से जुड़े मामले हैं. जल्द ही यह सभी हल किए जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः आज भीलवाड़ा में नहीं मिलेगा पेट्रोल, फेसबुक पोस्ट के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close