Rajasthan: राहुल गांधी की कोचिंग नगरी कोटा में महारैली, बीजेपी ने बताया राजनीतिक पर्यटन 

कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इसे राजनीतिक पर्यटन बताते हुए कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल उठाए .

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोटा में राहुल गांधी के छात्र संवाद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

Rajasthan News: कोटा में राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर राजस्थान की राजनीति में घमासान तेज हो गया है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस दौरे को 'राजनीतिक पर्यटन' करार देते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राठौड़ का कहना है कि जिस समय छात्र अपनी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त हैं, उस समय राहुल गांधी का कोटा आगमन उन्हें परेशान करने वाला है.

कांग्रेस शासन पर लगाए सवालिया निशान

राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस के कार्यकाल में 19 पेपर लीक हुए थे. उस समय राहुल गांधी को छात्रों की चिंता नहीं हुई." उन्होंने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के आरपीएससी जाने और भर्ती प्रक्रियाओं पर उठाए गए सवालों का हवाला देते हुए दावा किया कि कांग्रेस शासन में अपने चहेतों को पदों पर बैठाकर भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह प्रभावित किया गया था. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आरपीएससी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार आरोपियों ने तो यह तक स्वीकार किया था कि सदस्य बनने के लिए पैसे दिए गए थे.

Advertisement

भाजपा सरकार की  बताई उपलब्धियां

भजनलाल सरकार का बचाव करते हुए राठौड़ ने कहा, "भाजपा सरकार के कार्यकाल में 410 परीक्षाएं आयोजित हुई हैं और एक भी परीक्षा रद्द नहीं करनी पड़ी." उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ने अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज जिस छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारी कर रही है, वह केवल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए है. 

राठौड़ के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए बाहर से और किराए पर छात्रों को लाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी को कोटा बुलाकर शहर की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि कोटा देशभर के विद्यार्थियों की शिक्षा नगरी के रूप में पहचान रखता है."

अस्पताल हादसों पर सख्त रुख

कोटा और बीकानेर में प्रसुताओं की मौत के दुखद मामले पर पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "सरकार की ओर से जांच कमेटी गठित की गई है इस पूरे मामले में मैं मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री से भी वार्ता की है यह जो भी हुआ है अमानवीय है इसमें जो भी दोषी होगा भले कितने ही उच्च पद पर हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."

यह भी पढ़ें- 'राजस्थान में विभागों के HOD मंत्रियों के फोन नहीं उठाते' गहलोत का निशाना- सरकार नाम की कोई चीज नहीं

Advertisement