विज्ञापन

राजस्थान में 28 मार्च को कहां-कहां बारिश और आंधी का अलर्ट, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 28 मार्च को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है.

राजस्थान में 28 मार्च को कहां-कहां बारिश और आंधी का अलर्ट, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
राजस्थान में मौसम लेगी करवट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर से मौसम करवट लेते दिख रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी कुछ दिनों तक राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदलेगा और बारिश-आंधी की भी पूरी संभावना है.  मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 28 मार्च को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, जबकि प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा.

28 मार्च से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. इस दिन पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के साथ शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंधी और बारिश हो सकती है.

29 से 31 मार्च के बीच असर सबसे ज्यादा

मौसम विभाग ने 29 से 31 मार्च के बीच इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर रहने की संभावना जताई है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

अप्रैल के पहले सप्ताह में भी राहत नहीं

अप्रैल के पहले सप्ताह में भी लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है, जिससे पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है.

किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले में रखी पक चुकी फसलों और कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें. मंडियों में खुले में रखे अनाज और जिंसों को ढककर रखने की अपील की गई है ताकि बारिश से नुकसान से बचा जा सके.

यह भी पढ़ेंः पुष्कर में 9 दिन तक बिना सोये खड़े रहकर तप कर रहीं रूसी साधिका, 17 साल पहले अपनाया नाथ संप्रदाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com