जयपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 RAS और RMS अधिकारियों के तबादले

जयपुर नगर निगम में रविवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. एक आदेश जारी करके 14 RAS और RMS अफसरों का नई जगह तैनाती कर दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर निगम जयपुर में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. निगम प्रशासन ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर 14 वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन और कार्य आवंटन में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है. नगर निगम जयपुर के अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल RAS द्वारा 28 जून 2026 को जारी इस कार्यालय आदेश के तहत राजस्थान प्रशासनिक सेवा और राजस्थान नगरपालिका सेवा के अधिकारियों को विभिन्न जोनों और महत्वपूर्ण विभागों की कमान सौंपी गई है.

किस अधिकारी को कहां की जिम्मेदारी

  • मनमोहन शर्मा, RAS-उपायुक्त सांगानेर जोन
  • दिलीप सिंह, RAS- उपायुक्त विद्याधर नगर जोन
  • श्रद्धा सिंह, RAS- उपायुक्त मुरलीपुरा जोन
  • बिजेन्द्र सिंह, RAS- उपायुक्त आदर्श नगर जोन
  • अपर्णा शर्मा, RAS- उपायुक्त जगतपुरा जोन, झालाना जोन
  • पवन कुमार शर्मा, RMS- उपायुक्त झोटवाड़ा जोन, वैशाली नगर जोन
  • पवन मीणा, RMS- उपायुक्त किशनपोल जोन
  • तनुजा सोलंकी, RMS- उपायुक्त हवामहल-आमेर जोन 

बाकी अफसरों की मुख्यालय में तैनात

बाकी अधिकारियों को मुख्यालय के विभिन्न विभागों का जिम्मा मिला है, जिसमें सीमा चौधरी, RMS को उपायुक्त कार्मिक (मुख्यालय), ममता नागर, RMS को उपायुक्त पशु प्रबंधन, मनीषा यादव, RMS को उपायुक्त स्वास्थ्य-द्वितीय, अनीता मित्तल, RMS को उपायुक्त स्टोर, करणी सिंह, RMS को उपायुक्त सामान्य प्रशासन, समन्वय एवं इवेंट आयोजन और कविता चौधरी, RMS को उपायुक्त आयोजना-प्रथम एवं मुख्यमंत्री जनसुनवाई नियुक्त किया गया है.

Advertisement

यह भी पढे़ं- 

पचपदरा रिफाइनरी परिसर में होगा लोकार्पण समारोह, सीएम भजनलाल ने तैयारियों का लिया जायजा

"सीएम भजनलाल शर्मा जल्द करेंगे राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा", मदन राठौड़ ने दिया बड़ा सियासी अपडेट