विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

राजस्थान: भीषण सड़क हादसों में दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Rajasthan Accident News: राजस्थान में हुए सड़क हादसों ने दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोगों की जान ले ली है. इसके अलावा हादेस में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

राजस्थान: भीषण सड़क हादसों में दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
सड़क हादसों में दूल्हा-दुल्हन समेत 12 लोगों की मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में बुधवार को 3 अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो घई. जबकि 20 से अधिक लोग इन हादसों में घायल हुए हैं. दो जगह तो शादी करके लौट रहे बाराती हादसे का शिकार हुए हैं. जिसमें एक जगह दुल्हन तो दूसरी जगह दूल्हे की सड़क हादसे में जान चली गई है. हादसों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, जयपुर के पास बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए. रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई. जीप में सवार बाराती मध्य प्रदेश के शहडोल से झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे लौट रहे थे.

हादसे में दुल्हन भारती (18) के साथ साथ जीतू (33), सुभाष (28), रवि कुमार (17) व एक अन्य की मौत हो गई, जबकि उदयपुरवाटी का निवासी दूल्हा विक्रम मीणा (25) व सात अन्य घायल हो गए.

जैसलमेर में दूल्हे समेत 3 की मौत

वहीं जैसलमेर के बासनपीर गांव के पास सड़क हादसे में शादी करके लौट रहे दूल्हे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. गंभीर हालत में सभी घायलों को एम्बुलेंस से जैसलमेर जवाहिर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया.

पुलिस ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोग शादी के बाद पोकरण से वापस लौट रहे थे. कार को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया. मृतकों की पहचान दूल्हे लीला राम (45), उसकी बहन मूली देवी (35), हितेश (9 महीने) के रूप में हुई है और चार घायलों को जोधपुर भेज दिया गया है.

जालोर में हादसे का शिकार हुई जीप

जालोर में हादसे का शिकार हुई जीप

जालोर में सड़क हादसे में 4 की जान गई

तीसरा हादसा जालोर जिले के चरली गांव के पास मंगलवार देर रात हुई. राजकीय राजमार्ग पर सांड से टकराने के बाद दो यात्री वाहन आपस में भिड़ गए जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. 

आहोर के थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि तखतगढ़ से आ रही एक जीप और आहोर से आ रही जीप आधी रात के करीब एक सांड से टकराने के बाद आमने-सामने टकरा गई. दोनों वाहनों में कुल 19 लोग सवार थे. हादसे में पूरन सिंह, जगदीश सिंह व रखमा देवी नामक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शारदा नामक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा.

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर: रावतभाटा-चित्तौड़ मार्ग पर पलटी बस, 52 घायल, 17 की हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com