राजस्थान रायल्स ने RR vs SRH मैच के लिए छात्रों को 500 रुपये में देगी टिकट, जानें कब-कहां और कैसे होगी बुकिंग

राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में SRH के खिलाफ अपने आगामी मैच के लिए एक बड़ी पहल करते हुए स्पेशल स्टूडेंट टिकट की घोषणा की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
25 अप्रैल को होगा RR vs SRH मैच

IPL RR vs SRH Ticket: राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद के बीच मैच 25 अप्रैल को होने वाला है. जिसके लिए टिकट की बिक्री शुरू हो चुकी है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने छात्रों के लिए टिकट का बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में SRH के खिलाफ अपने आगामी मैच के लिए एक बड़ी पहल करते हुए स्पेशल स्टूडेंट टिकट की घोषणा की है. इस योजना के तहत टिकट की कीमत 500 रुपये रखी गई है. यह विशेष बिक्री 23 अप्रैल 2026 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में की जाएगी.

पहले आओ पहले पाओ का नियम

बताया जा रहा है कि छात्र 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक स्टेडियम के वेस्ट गेट पर स्थित निर्धारित बॉक्स ऑफिस काउंटर से टिकट खरीद सकते हैं. टिकट पहले आओ, पहले पाओ (First-Come, First-Serve) के आधार पर उपलब्ध होंगे.

Advertisement

टिकट के लिए लाना होगा कॉलेज आईडी

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए छात्रों को खरीद के समय अपना वैध स्कूल या कॉलेज आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा. प्रत्येक आईडी पर केवल एक टिकट ही खरीदा जा सकेगा, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को इस पहल का लाभ मिल सके.

इस पहल का उद्देश्य युवा दर्शकों को खेल के और करीब लाना और उन्हें किफायती कीमत पर लाइव आईपीएल मैच का अनुभव देने का अवसर प्रदान करना है. जयपुर में होने वाले आगामी मैचों में दर्शकों को एक ऊर्जावान और रोमांचक स्टेडियम अनुभव मिलने की उम्मीद है.

राजस्थान रॉयल्स के जयपुर में होने वाले होम मैच

RR बनाम SRH - 25 अप्रैल 2026
RR बनाम DC - 1 मई 2026
RR बनाम GT - 9 मई 2026
RR बनाम LSG - 19 मई 2026

मैचों के टिकट ऑनलाइन भी District by Zomato (आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर) पर उपलब्ध हैं, साथ ही स्टेडियम पर नियमित ऑफलाइन बिक्री भी जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः जयपुर में IPL टिकट की हो रही जालसाजी, साइबर पुलिस ने बताया कैसे हो रहा स्कैम और कैसे बचें