Leak Paper से रोडवेज डिपो मैनेजर ने करवाई तैयारी, SI Exam में बेटा-बेटी को मिले 75% नंबर

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक और परीक्षा में धांधली से जुड़े मामले में अब तक 142 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. एसओजी ने पेपर लीक में शामिल आरपीएससी (RPSC) के सदस्य रहे बाबूलाल कटारा को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
SI का लीक पेपर पढ़ाकर एग्जाम की करवाई तैयारी

Rajasthan News: पेपर लीक और परीक्षा में अनियमिता की बात सामने आने के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया गया. अब SI भर्ती 2021 की परीक्षा दोबारा कराई जाएगी. इधर एसओजी अब भी एसआई पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है. एसओजी की ताजा कार्रवाई RPSC के सदस्य बाबूलाल कटारा से SI भर्ती परीक्षा का लीक पेपर हासिल करने वाले कुंदन पण्डया के भाई लोकेंद्र पण्डया के खिलाफ हुई है. लोकेंद्र पण्डया को एसओजी ने मंगलवार (26 मई) को गिरफ्तार किया. इसके बाद कोर्ट में पेशी के बाद लोकेंद्र को 28 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

राजस्थान रोडवेज में डिपो मैनेजर है लोकेंद्र

एसओजी के अनुसार, गिरफ्तार लोकेंद्र पण्डया डूंगरपुर जिले के वरदा थाना में टामटीया निवासी है और वह राजस्थान रोडवेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड में डिपो मैनेजर के पद पर तैनात था. एसओजी की जांच में पता चला कि लोकेंद्र ने सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 की परीक्षा से पहले अपने बेटे नैतिक पण्डया और बेटी नेहा पण्डया को SI का लीक पेपर पढ़ाकर तैयारी करवाई थी. इसके बाद अपनी गाड़ी से जयपुर लाकर लिखित परीक्षा दिलवाई थी.

Advertisement

फर्जीवाड़े से लिखित परीक्षा पास हुए बेटा-बेटी

SI भर्ती का लीक पेपर पढ़कर परीक्षा देने के कारण नैतिक पण्डया के हिंदी विषय में 200 में 143.43 नंबर और सामान्य ज्ञान में 200 में से 147.20 नंबर आए थे, जबकि बेटी नेहा पण्डया को हिंदी में 158.89 और सामान्य ज्ञान में 153.46 नंबर मिले थे. जिसकी वजह से फर्जीवाड़े करके दोनों सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा में पास हो गए. 

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि कुंदन कुमार पण्डया ने RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा से उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों के प्रश्नोत्तर लिए थे. इसके बाद कुंदन की बेटी रिद्धि पण्डया और उसके भाई लोकेंद्र पण्डया के बेटे व बेटी ने परीक्षा से पहले लीक पेपर पढ़कर परीक्षा पास की. 

SI पेपर लीक मामले में अब तक 142 लोगों की गिरफ्तारी

फर्जी तरीके से SI भर्ती परीक्षा 2021 पास करने के मामले में लोकेंद्र पण्डया के बेटे नैतिक पण्डया और बेटी नेहा पण्डया को पहले ही (17 मई) को गिरफ्तार किया जा चुका, जबकि लोकेंद्र को अब एसओजी ने गिरफ्तार किया है. एसओजी अभी भी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक और परीक्षा धांधली से जुड़े मामले की जांच कर रही है. मामले में अब तक कुल 142 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.