राजस्थान के एक और युवक की ईरान-US, इजरायल युद्ध में मौत, ओमान में ड्रोन हमले में गई जान

कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने ओमान गया विक्रम ड्रोन हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. उसके मौत की सूचना उसके एक रिश्तेदार ने दी, जो उसी कंपनी में कार्यरत है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान के एक और युवक की ईरान-US, इजरायल युद्ध में मौत

Rajasthan News: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच राजस्थान के एक और बेटे की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, सीकर निवासी 22 वर्षीय युवक विक्रम वर्मा की ओमान में ड्रोन हमले में जान चली गई है. विक्रम की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है. वहीं, उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वह पिछले महीने 23 फरवरी को एक कंपनी में काम पर गया था और घटना से एक दिन पहले ही विक्रम ने अपने परिवार वालों से वीडियो कॉल पर बात की थी. साथ ही वहां पर बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई थी.

कुछ दिन पहले ओमान गया था विक्रम

दरअसल, सीकर सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र के अगलोई गांव के 22 वर्षीय युवक विक्रम वर्मा कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने ओमान गया था. 23 फरवरी को वह एक निर्माण कंपनी में काम पर गया था. इसी बीच अमेरिका-इजरायल और ईरान में जंग शुरू हो गई. ड्रोन हमले में मौत से एक दिन पहले विक्रम ने अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी और वहां के बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई थी, उस वक्त किसी को भी नहीं पता था कि विक्रम की यह आखिरी बातचीत होगी.

Advertisement

ड्रोन हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना उसके एक रिश्तेदार ने दी, जो उसी कंपनी में कार्यरत है. चार दिन बाद विक्रम का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे अगलोई में मातम छा गया. परिजन रो-रोकर बुरा हाल थे. विक्रम परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, इसलिए उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. आज गांव में गमगीन माहौल में विक्रम का अंतिम संस्कार किया गया. सैकड़ों ग्रामीण अंतिम यात्रा में शामिल हुए. हर आंख नम थी और लोग दुख व्यक्त कर रहे थे.

घर में अकेला कमाने वाला था युवक

मृतक के चाचा ने बताया, "विक्रम बहुत मेहनती और परिवार का अकेला सहारा था. घर में मां-बाप हैं, जो बीमार रहते हैं. 3 बहने भी हैं, जिनमें एक ही शादी हो गई और 2 बहने अभी छोटी हैं. विक्रम परिवार का अकेला कमाने वाला था. घर की हालत बहुत नाजुक है. आखिरी बार 12 तारीख को रात को बात हुई थी. पहले से कर्ज था. अब उसकी मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है."

यह भी पढे़ं-

सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, ट्रक की टक्‍कर से बस के उड़े परखच्‍चे

अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और खूनी अंत! जालोर के गणपतसिंह हत्याकांड का 1.5 साल बाद खुलासा, महिला सहित 3 गिरफ्तार