विज्ञापन

अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और खूनी अंत! जालोर के गणपतसिंह हत्याकांड का 1.5 साल बाद खुलासा, महिला सहित 3 गिरफ्तार

जालोर के बहुचर्चित गणपतसिंह हत्याकांड का डेढ़ साल बाद खुलासा हो गया है. 80 साल की मां की तपस्या और परिवार की भूख हड़ताल के आगे पुलिस झुक गई है. जानें पूरी कहानी.

अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और खूनी अंत! जालोर के गणपतसिंह हत्याकांड का 1.5 साल बाद खुलासा, महिला सहित 3 गिरफ्तार
80 साल की मां का संघर्ष लाया रंग, गणपतसिंह हत्याकांड में महिला सहित 3 गिरफ्तार
NDTV Reporter

Jalore News: राजस्थान के जालोर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने करीब डेढ़ साल पुराने और बहुचर्चित गणपतसिंह माण्डोली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड के पीछे जो वजह सामने आई है, उसने पूरे इलाके को चौंका दिया है.

अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग ने ली जान

पुलिस की गहन जांच में सामने आया कि यह पूरी वारदात अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग के चलते अंजाम दी गई थी. गणपतसिंह की हत्या सुनियोजित तरीके से सिर पर गंभीर चोट मारकर की गई थी. 27 अगस्त 2024 को लापता हुए गणपतसिंह की लाश अगले दिन माण्डोली के कोलाया नाडा रास्ते पर मिली थी. पुलिस ने कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जब संदिग्धों को घेरा, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:-

  • लच्छु देवी: निवासी माण्डोली (हत्या की मुख्य कड़ी)
  • गजेन्द्रसिंह: निवासी माण्डोली
  • वागाराम: निवासी माण्डोली
  • 80 साल की मां की भूख हड़ताल

इस हत्याकांड का खुलासा केवल पुलिस की उपलब्धि नहीं, बल्कि एक परिवार के अटूट संघर्ष की जीत है. मृतक गणपतसिंह की 80 वर्षीय बुजुर्ग मां पिछले 18 महीनों से न्याय की गुहार लगा रही थीं।. हद तो तब हो गई जब पिछले 17 दिनों से गणपतसिंह की पत्नी और पुत्र भूख हड़ताल पर बैठ गए थे. सर्व समाज और परिजनों के बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाया.

जालोर पुलिस की बड़ी कामयाबी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्रसिंह के नेतृत्व में टीम ने जिस तरह से इस पुराने मामले की कड़ियां जोड़ीं, उसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है. इस खुलासे के बाद माण्डोली क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और इसे न्याय की बड़ी जीत बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- ममता के गढ़ में राजस्थान के धुरंधर! बीजेपी ने कैलाश चौधरी सहित इन बड़े नेताओं को सौंपी बंगाल की कमान

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close