विज्ञापन
This Article is From May 09, 2026

राजस्थान: गुटखे के विवाद में तलवार लेकर पीछे दौड़ा शख्स, युवक बच निकला तो फिर चाकू से किया गर्दन पर वार

5 रुपये के गुटखे के विवाद में राजस्थान के एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि वो घर से तलवार ले आया और युवक को मारने के लिए उसे पीछे दौड़ पड़ा. इस वक्त वो पीड़ित अस्पताल में भर्ती है.

राजस्थान: गुटखे के विवाद में तलवार लेकर पीछे दौड़ा शख्स, युवक बच निकला तो फिर चाकू से किया गर्दन पर वार
एमजी अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का इलाज चल रहा है.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के दादाबाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम गुटखे के लेनदेन को लेकर हुआ मामूली विवाद जानलेवा हमले में बदल गया. कोली मोहल्ले में दो युवकों के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घायल को तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया.

तलवार से बचा तो चाकू से किया हमला

घायल सोनल कोली ने बताया कि वह मोहल्ले में ही था जब गुटखे के विवाद को लेकर एक युवक उससे उलझ गया. देखते ही देखते आरोपी अपने घर से तलवार निकाल लाया और सोनल के पीछे दौड़ पड़ा. सोनल ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की. जब आरोपी उसे तलवार से नहीं मार पाया, तो उसने अचानक भीड़ के बीच चाकू से सोनल की गर्दन पर वार कर दिया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने अस्पताल में दर्ज किए बयान 

घटना की सूचना मिलते ही भीमगंज थाना पुलिस महात्मा गांधी चिकित्सालय के ट्रॉमा वार्ड पहुंची, जहां घायल का इलाज जारी है. थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि मामूली बात पर चाकूबाजी की सूचना मिली थी. पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं. फिलहाल मौके पर शांति है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान से कौन-कौन नेता बंगाल सीएम के शपथग्रहण में होंगे शामिल? देखें सबके नाम

LIVE TV देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com