विज्ञापन

स्ट्रेचर पर महिला पहुंची SP ऑफिस, तलाक का नोटिस मिलते ही पति ने बुरी तरह मारा

घरेलू हिंसा व विवाद से परेशान पत्नी ने पति को तलाक का नोटिस भेजा. नोटिस मिलने से नाराज पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद महिला स्ट्रेचर से SP ऑफिस मदद की गुहार लगाने पहुंची.

स्ट्रेचर पर महिला पहुंची SP ऑफिस, तलाक का नोटिस मिलते ही पति ने बुरी तरह मारा
स्ट्रेचर पर महिला पहुंची SP ऑफिस

राजस्थान के भीलवाड़ा में घरेलू विवाद के बीच तलाक का नोटिस भेजने से नाराज पति पर पत्नी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. घायल महिला सुमित्रा तिवारी एम्बुलेंस और स्ट्रेचर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता का आरोप है कि पति ने लोहे के सरिये और डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि पहले दी गई शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

तलाक का नोटिस भेजा तो पति ने किया हमला

दरअसल, घरेलू हिंसा व विवाद से परेशान पत्नी सुमित्रा ने पति को तलाक का नोटिस भेजा. नोटिस मिलने से नाराज पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में घायल विवाहिता एम्बुलेंस और स्ट्रेचर पर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची. अचानक कलेक्ट्रेट परिसर में स्ट्रेचर पर महिला को कुछ लोगों द्वारा लेकर घूमने से हड़कम्प मच गया. 

बाबा धाम निवासी सुमित्रा तिवारी ने पति प्रकाश तिवारी पर 2016 से लगातार मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. घायल अवस्था में सुमित्रा हाथ और पैर में पट्टी बंधवाकर शुक्रवार को SP ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई. सुमित्रा ने बताया कि मेरे पति आए दिन नशा करके मेरे साथ मारपीट करते रहते हैं.

थाने में रिपोर्ट के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

मैंने कई बार समझाया कि घर गृहस्थी बसा कर चलो, लेकिन कोई बात समझ में नहीं आई. 20 तारीख को नोटिस भिजवाने के बाद 21 तारीख को पति घर आया और लोहे का सरिया व डंडा लेकर हमला कर दिया. सुमित्रा के अनुसार पहले सर पर मारने लगे, मैंने हाथ ऊपर किया तो हाथ पर लग गई. फिर खड़ी होने लगी तो पैर पर मारी. करीब आठ-दस डंडे मारे. पीड़िता ने बताया कि 22 जुलाई को गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दी थी, लेकिन 30 तारीख तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

यह भी पढे़ं-

जैसलमेर में सेना के जवानों के साथ बड़ा हादसा, मेजर हमजा आरिफ शहीद; 2 लेफ्टिनेंट की हालत गंभीर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: भाई-बहन समेत तीन की मौत, जयपुर से फरीदाबाद जा रहे थे सभी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close