विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर रेडियम रिफ्लेक्टर के नाम पर अवैध वसूली, पुलिस से भी लगे मांगने

पुलिस को पता चला कि एक गिरोह उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर रेडियम पट्टी लगाने के बहाने चालकों से जबरन वसूली कर रहे हैं.

नेशनल हाइवे पर रेडियम रिफ्लेक्टर के नाम पर अवैध वसूली, पुलिस से भी लगे मांगने
गिरोह के 8 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
NDTV

डूंगरपुर जिले में पुलिस की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने नेशनल हाईवे 48 पर वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के 8 बदमाशो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 हजार रुपए कैश, एक अर्टिगा कार, फर्जी रसीदें, रेडियम पट्टियां, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है. एडिशनल एसपी खींव सिंह राजपुरोहित ने बताया कि "तीसरी आंख" मोबाइल नंबर पर सूचना मिली थी कि रतनपुर पुलिस चौकी के पास रात के समय कुछ बदमाश उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर रेडियम पट्टी लगाने के बहाने चालकों से जबरन वसूली कर रहे हैं. 

पुलिस ने बिछाया जाल

सूचना मिलने पर डीएसटी ने बिछीवाड़ा थाना पुलिस और रतनपुर चौकी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की. पुलिस ने पहले अपनी निजी गाड़ी को प्राइवेट गाड़ी की तरह संदिग्धों के पास भेजा. आरोपियों ने वाहन रोककर रेडियम पट्टी लगाने के लिए 300 रुपए की मांग की मांग की. मना करने पर वाहन जब्त करने की धमकी दी. इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 8 आरोपियों को मौके से दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने इस काम के लिए भेजा था.

गिरोह रात के समय रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनकर और टॉर्च के जरिए वाहनों को रोकता था. इसके बाद रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर 100, 200 और 300 रुपए की वसूली की जाती थी और फर्जी रसीद देकर दो माह तक वैध होने का दावा किया जाता था. विरोध करने पर चालकों को वाहन जब्त करने की धमकी देकर डरा-धमकाकर पैसे वसूले जाते थे. 

मिली फर्जी रसीद बुक

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21 हजार रुपए कैश, एक अर्टिगा कार, बड़ी संख्या में फर्जी रसीद बुक, रेडियम पट्टियां, टॉर्च और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरोह कब से सक्रिय था और अब तक कितने वाहन चालकों से अवैध वसूली की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें-: जैसलमेर में सेना के जवानों की गाड़ी पलटी, इंदौर निवासी मेजर की मौत; 2 लेफ्टिनेंट की हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close