5 लाख लेकर दूसरे की जगह पटवार भर्ती परीक्षा में बैठी, 10 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

परीक्षा के बाद मूल अभ्यर्थी का चयन हुआ और उसकी नियुक्ति पटवार हल्का इंदू, कुकड़, सूरतगढ़ में कर दी गई. मामले में अब तक डमी अभ्यर्थियों सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और प्रकरण में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
5 लाख लेकर दूसरे की जगह पटवार भर्ती परीक्षा में बैठी

राजस्थान में एसओजी ने डमी कैंडिडेट के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने वाली महिला को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला चुंकी बाई उर्फ समी सुमिता पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था. आरोपी महिला पिछले करीब 18 महीने से फरार चल रही थी और गिरफ्तारी से बचने के लिए डूंगरपुर सहित अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने बदल रही थी.

परीक्षा में बैठने के लिए दिए 5 लाख

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल ने बताया कि मामले में एसओजी कार्यालय को गोपनीय शिकायत मिली थी. जांच के बाद साल 2024 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. जिसमें खुलासा हुआ कि मूल अभ्यर्थी की जगह डमी कैंडिडेट ने परीक्षा देकर पटवार के पद नियुक्ति दिलवाई. एसओजी की जांच में सामने आया कि डमी अभ्यर्थी को परीक्षा देने के लिए 5 लाख रुपये दिए गए थे.

Advertisement

फर्जीवाड़ा करके पटवार के पद पाई नियुक्ति 

जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी चुंकी बाई ने मूल अभ्यर्थी की फोटो हटाकर डमी अभ्यर्थी की फोटो लगाई गई और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए 23 अक्टूबर 2021 को जयपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में बैठी. इसके बदले पांच लाख रुपये दिए गए थे. 

परीक्षा के बाद मूल अभ्यर्थी का चयन हुआ और उसकी नियुक्ति पटवार हल्का इंदू, कुकड़, सूरतगढ़ में कर दी गई. एसओजी की जांच के दौरान आरोपी महिला फरार हो गई थी. उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. अब जालोर जिले के सरवाना थाना डूडसरा निवासी चुंकी बाई पत्नी गोमाराम (41) को गिरफ्तार कर लिया गया.

चुंकी अभी पटवारी के पद पर उपखंड कार्यालय पहाड़ी, जिला डीग में नियुक्त थी. मामले में अब तक डमी अभ्यर्थियों सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और प्रकरण में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढे़ं-

अलवर के युवक के पैन कार्ड से करोड़ों का घोटाला, दिल्ली की फर्म ने कर लिया 11.95 करोड़ का बिजनेस

Advertisement

रीट-2021 पेपर लीक: क‍िरोड़ी की च‍िट्ठी पर डोटासरा ने द‍िया जवाब, बोले- हाईकोर्ट पहले खारिज कर चुका याचिका