विज्ञापन

Rajasthan Weather: गर्मी के कहर के लिए रहिए तैयार! राजस्थान में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है. पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश दर्ज होने के चलते तापमान में भी मामूली गिरावट आई है. आगामी दिनों में तापमान 3-4 डिग्री बढ़ सकता है.

Rajasthan Weather: गर्मी के कहर के लिए रहिए तैयार! राजस्थान में 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
पश्चिमी राजस्थान में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई. फाइल फोटो.

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई. हालांकि, अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है. राज्य के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. आगामी 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. उत्तर पाकिस्तान और जम्मू के आसपास मध्य स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जयपुर केंद्र के मुताबिक, पछुआ हवाएं देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर प्रभावी है. 15 अप्रैल से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.

श्रीगंगानगर में हल्की बारिश दर्ज

पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हुई. श्रीगंगानगर तहसील में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई. कई जगहों पर अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की कमी आई. कोटा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया.

बाड़मेर-कोटा सबसे गर्म

11 अप्रैल को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर और कोटा में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, चित्तौड़गढ़ में 37.2 डिग्री तक पारा रहा. फतेहपुर में सबसे कम तापमान 11.8 डिग्री रहा. अधिकांश जिलों में तापमान में हल्की गिरावट देखी गई. हालांकि, मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों के लिए सलाह भी जारी की है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखें. बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतना उचित रहेगा.

यह भी पढ़ेंः 'खुद के लिए नहीं लड़ सकी' वाले बयान पर वसुंधरा की सफाई, बोलीं- आज भी षड्यंत्रकारी मौजूद

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close