Bomb Threat: राजस्थान की एक साथ तीन अदालतों को मिली बम की धमकी, बीकानेर-जोधपुर और जयपुर कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर तलाशी जारी

राजस्थान के न्यायिक परिसरों के गुरुवार को जैसे ही दरवाजे खुले तो अचानक एक खबर ने भारी तनाव और दहशत मचा दी. बीकानेर जिले की सभी अदालतों और जोधपुर ग्रामीण डीजे कोर्ट और जयपुर के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान की एक साथ तीन अदालतों को मिली बम की धमकी
NDTV

Rajasthan three Courts Received Bomb Threat: राजस्थान में कल यानी होली के दिन लोगों ने जीभर के अबीर गुलाल लगाने के बाद अब सभी ने अपने अपने काम की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है. लेकिन गुरुवार को जैसे ही राजस्थान के न्यायिक परिसरों के दरवाजें खुले तो अचानक एक खबर ने भारी तनाव और दहशत मचा के रख दिया.  बीकानेर जिले की सभी अदालतों और जोधपुर ग्रामीण डीजे कोर्ट और जयपुर के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की एक ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फुला दिए. धमकी भरे इस मेल के बाद दोनों शहरों  में हड़कंप मच गया है, जिसके चलते आनन-फानन में कोर्ट परिसरों को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

बीकानेर के 14 बमों की सूचना से दहला कोर्ट परिसर

बीकानेर से आई बड़ी खबर के मुताबिक, एक अज्ञात ईमेल के जरिए जिलेभर की अदालतों में 14 बम होने की सूचना दी गई. इस मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में धमाके किए जाएंगे. बम होने की सूचना मिलते ही एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में पुलिस बल, डॉग स्क्वाड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. 

पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान किया शुरू

बीकानेर शहर के मुख्य न्यायालय के साथ-साथ खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़ और छतरगढ़ कोर्ट को भी निशाना बनाने की धमकी मिली है. खाजूवाला DYSP अमरजीत चावला ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आम जनता को परिसर से बाहर निकाला गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

जोधपुर के ग्रामीण कोर्ट को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

वहीं दूसरी ओर, जोधपुर से भी ऐसी ही खबर सामने आई है. जिसमें जोधपुर ग्रामीण डीजे (DJ) कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां भी हड़कंप मच गया. मौके पर  बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है. कोर्ट की कार्यवाही को  2 बजे तक रोक दिया गया है.

Advertisement

जयपुर की सिविल कोर्ट के लिए सेशन कोर्ट के लिए भेजा धमकी भरा ईमेल

वही बीकानेर, जोधपुर के बाद जयपुर की सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी भरा मेल सेशन कोर्ट के रजिस्ट्रार में धमकी भरा मेल आया है. जिसके बाद कोर्ट के एडमिनिस्ट्रेटिव विभाग ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बम डिफ्यूज टीम के साथ अन्य  एजेंसियों के साथ मिलकर गहन जांच की जा रही है.  बात दें कि पहले जयपुर के हाई कोर्ट को कई बार ऐसी ही कई धमकी भरे मेल मिले है. जो सब फर्जी मेल थे. लेकिन इसके बाद भी गहन जांच जारी है.

यह भी पढ़ें; Rajasthan Police Holi Live: जब जवानों संग कलेक्टर-कप्तान ने लगाए ठुमके, यहां देखें राजस्थान पुलिस की होली की सबसे बेस्ट तस्वीरें

Advertisement

Topics mentioned in this article