टीकाराम जूली की निजी सहायक का ट्रांसफर, पिंकी मीणा को अहम जिम्मा, विवादों से घिरे कई अधिकारियों का तबादला

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 178 आरएएस की ट्रांसफर लिस्ट में कई वरिष्ठ अधिकारियों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जानिए किस अधिकारी को कहां पोस्टिंग मिली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान में RAS अधिकारियों के ट्रांसफर.

राजस्थान सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए. मुकेश कुमार शर्मा को सचिव, राज्य सूचना आयोग, जयपुर नियुक्त किया गया है. गोपाल सुंदरीदेवी को राजस्थान बीज निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. प्रवीण कुमार लेखरा को रजिस्ट्रार, राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण, जयपुर और अनुराग भार्गव को रजिस्ट्रार, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा लगाया गया है.

कोटा विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार बदले

अरविंद सारस्वत को संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जयपुर) भेजा गया है. सीमा कुमार को संयुक्त सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय में नियुक्ति मिली है. डॉ. विपु कौशिक को अतिरिक्त निदेशक, राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बनाया गया है. मुरलीधर प्रतिहार को रजिस्ट्रार (कोटा विश्वविद्यालय), हेमंत स्वरूप माथुर को अतिरिक्त आयुक्त (प्रथम), ईआरसीपी, जयपुर और राजपाल सिंह को सचिव, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) नियुक्त किया गया है. ओम प्रकाश बिश्नोई को उपखंड अधिकारी, जोधपुर तथा डॉ. प्रवीण कुमार को अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), आबकारी विभाग, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Advertisement

पिंकी मीणा को प्रशानिक सुधार विभाग का जिम्मा

इस सूची में कई ऐसे अधिकारी शामिल हैं जिनकी पोस्टिंग और विवाद दोनों सुर्खियों में रहे हैं. RAS पिंकी मीणा को लोक सेवा, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में तैनात किया गया है. पिंकी मीणा का नाम पहले भी विवादों में रहा है. उन पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी द्वारा पकड़े जाने का आरोप लग चुका है. इस मामले के बाद वे करीब साढ़े पांच साल तक सस्पेंड रहीं. हाल ही में हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली है. उनकी पहली पोस्टिंग बांदीकुई SDM के रूप में हुई थी, जहां उनके खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप लगे थे. 

टीकाराम जूली की निजी सचिव अब जीएडी में उप निदेशक

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की निजी सचिव शिवाक्षी खांडल को अब उप निदेशक, संपदा विभाग, GAD में नियुक्त किया गया है. डॉ. रवि गोयल को जयपुर नगर निगम से स्थानांतरित कर अब JDA में लगाया गया है. वे पहले उस मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं, जब सांगानेर क्षेत्र में एक व्यापारी ने उन पर गलत नोटिस जारी करने और कथित रूप से पैसे मांगने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद धरना प्रदर्शन भी हुआ था.

विभु कौशिक होंगी स्वास्थ्य मंत्री की स्पेशल असिस्टेंट

डॉ. विभु कौशिक अब स्वास्थ्य मंत्री के विशिष्ट सहायक के रूप में कार्यभार संभालेंगे. वे पहले भी चर्चाओं में रहे हैं, जब एक महिला IAS अधिकारी ने उन्हें चेतावनी और चार्जशीट दिए जाने का मामला सामने आया था. IAS नेहा गिरी और उनके बीच विवाद प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा में रहा था. 

यहां देखिए पूरी लिस्ट

RAS Transfer Orders Dated 19-06-2026 by

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि तबादला सूची में शामिल सभी 178 आरएएस अधिकारी तुरंत प्रभाव से अपने वर्तमान पद का कार्यभार छोड़कर नए तैनाती स्थल पर अपनी जॉइनिंग सुनिश्चित करेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 

यह भी पढ़ेंः जयपुर में आज क्या है दिनभर खास, यहां पढ़िए LIVE Updates