विज्ञापन

राजस्थान विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह से पहले छात्र नेता डिटेन, हंगामे की आशंका के चलते नजरबंद

एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी, रामसिंह सामोता और नीरज खीचड़ को नजरबंद किया गया है.

राजस्थान विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह से पहले छात्र नेता डिटेन, हंगामे की आशंका के चलते नजरबंद

राजस्थान विश्वविद्यालय (RU) में दीक्षांत समारोह से पहले छात्र नेताओं को डिटेन किया गया है. विश्वविद्यालय में एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी, रामसिंह सामोता और नीरज खीचड़ नजरबंद है. जयपुर के गांधी नगर थाने में छात्र नेताओं को डिटेन किया गया है. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दीक्षांत समारोह में शिरकत से पहले हंगामा होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया. छात्रों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए.   

क्या है विरोध की वजह? 

आरयू में आज (शनिवार) 35वां दीक्षांत समारोह है. इससे पहले ही कल देर शाम छात्रों ने विरोध जताया था. छात्रों का विरोध इस बात को लेकर है कि मंच पर पीएचडी डिग्री दिए जाने का शेड्यूल निर्धारित नहीं था. छात्र नेताओं ने वीडियो डालकर इसे डिग्री का अपमान कहा था. आशंका थी कि एनएसयूआई के कुछ छात्र नेता विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं.

कुलगुरु की गाड़ी का घेराव करने की भी हुई थी कोशिश

वहीं, शुक्रवार (24 अप्रैल) को मनीष मेघवंशी समेत कुछ छात्र नेताओं ने कुलगुरु की गाड़ी का घेराव करने की भी कोशिश की थी. उन्होंने कुलगुरु को रोककर आरएसएस की यूनिफॉर्म देने की कोशिश की. इन सभी घटनाओं के बाद पुलिस सतर्क थी और छात्र नेताओं को नजरबंद किया गया. हालांकि पुलिस की ओर से इसके लिए कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ेंः कंबल से 'नोटों की बारिश' करने वाला छोटे कद का 'तांत्रिक' गिरफ्तार, पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से की ठगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com