विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2024

NSUI में शामिल होंगे राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी, 3 बजे PCC मुख्यालय में लेंगे सदस्यता

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी शनिवार को NSUI में शामिल होंगे. खबर के मुताबिक वो आज 3 बजे PCC मुख्यालय में NSUI की सदस्यता लेंगे.

NSUI में शामिल होंगे राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी, 3 बजे PCC मुख्यालय में लेंगे सदस्यता

Nirmal Chaudhary Likely To Join Congress: राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी शनिवार को NSUI में शामिल होंगे. खबर के मुताबिक वो आज 3 बजे PCC मुख्यालय में NSUI की सदस्यता लेंगे. जानकारी के मुताबिक NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़, निर्मल चौधरी को NSUI ज्वाइन करवाएंगे. 

निर्मल चौधरी लगातार छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और चौधरी को सचिन पायलट गुट का माना जाता है. ऐसे में आज पीसीसी मुख्यालय में निर्मल चौधरी एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की मौजूदगी में छात्र संगठन एनएसयूआई का दामन थामेंगे. NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी जयपुर पहुंचेंगे.
 

इस दौरान पीसीसी मुख्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी से चर्चा करेंगे. इस दौरान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी मौजूद रहेंगे.

हाल ही में विनोद जाखड़ को NSUI का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. विनोद जाखड़ भी राजस्थान विश्वविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं और अब तक वो NSUI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी काम कर रहे थे. NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि, आज उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी जयपुर पहुंचेंगे. इस दौरान कई कार्यक्रम किए जाएंगे साथ ही निर्मल चौधरी के NSUI में शामिल होने से छात्र संगठन मजबूत होगा.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com