विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

Rajasthan Weather: राजस्थान का श्रीगंगानगर 2025 में सबसे गर्म शहर बना, पारा पहुंचा 49.4°C, IMD ने बताया कब होगी राहत भरी बारिश

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि शनिवार से राज्य के कई इलाकों में प्री-मानसून मौसमी गतिविधियां शुरू होने के आसार है. वही श्रीगंगानगर में 49.4 डिग्री सेल्सियस के साथ देश में साल का सबसे गर्म शहर माना गया है. इसके अलावा चुरू में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री, जैसलमेर में 46.9 डिग्री, बीकानेर में 46.4 डिग्री, जोधपुर में 46.3 डिग्री, फलोदी व बाड़मेर में 46.2 डिग्री, पिलानी में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Rajasthan Weather: राजस्थान का श्रीगंगानगर 2025 में सबसे गर्म शहर बना, पारा पहुंचा 49.4°C, IMD ने बताया कब होगी राहत भरी बारिश
Rajasthan weather

Rajasthan Heat Wave alert: राजस्थान समेत देश के उत्तरी राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. राज्य के पश्चिमी क्षेत्र श्रीगंगानगर में 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है. हालात ऐसे हैं कि घरों में लगे पंखे बेकार साबित हो रहे हैं, लोग दिनभर एसी की हवा में रहने को मजबूर हैं. राहत के लिए लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए देखते रहते हैं कि शायद उन्हें भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बारिश हो जाए. मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि शनिवार से राज्य के कई इलाकों में प्री-मानसून मौसमी गतिविधियां शुरू होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी का प्रकोप

अगर पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में सूर्यदेव का प्रकोप देखने को मिला. पश्चिमी राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 49.4 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया. जो सामान्य से 7.9 डिग्री ज्यादा है. यह इस साल देश में इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान भी माना जा रहा है. शहर में सबसे ज्यादा 50 डिग्री सेल्सियस तापमान 14 जून 1934 को दर्ज किया गया था.

अन्य मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

IMD के मुताबिक शुक्रवार को सबसे ज़्यादा हीट वेव राजस्थान में रिकॉर्ड की गई.मौसम विभाग के मुताबिक, चुरू में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री, जैसलमेर में 46.9 डिग्री, बीकानेर में 46.4 डिग्री, जोधपुर में 46.3 डिग्री, फलोदी व बाड़मेर में 46.2 डिग्री, पिलानी में 45.4 डिग्री, लूणकरणसर में 45.2 डिग्री, पाली व फतेहपुर में यह 45 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 44.9 डिग्री, संगरिया में 44.6 डिग्री, झुंझुनू में 44.5 डिग्री, नागौर में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

14 जून से प्री-मानसून बारिश शुरू होने के आसार

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा.शनिवार के लिए राजस्थान के कुछ जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून मौसमी गतिविधियों में बढ़ोतरी और तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. विभाग ने बताया कि जोधपुर और बीकानेर संभाग में लू का दौर जारी रहने की संभावना है और दोपहर बाद 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, तूफान और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें: JJM Scam: पूर्व मंत्री महेश जोशी और अन्य की 47 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, ED ने की कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com