विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

Rajasthan Weather: हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर लोहे के पलंग पर गिरा, सोते हुए 7 लोग झुलसे; 4 की हालत गंभीर

Karauli News: स्थानीय लोगों ने बताया कि करंट लगने से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. लोग चीखते-चिल्लाते घरों से बाहर भागे. करीब 15 से 20 मिनट तक करंट दौड़ता रहा.

Rajasthan Weather: हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर लोहे के पलंग पर गिरा, सोते हुए 7 लोग झुलसे; 4 की हालत गंभीर
करौली में हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से 7 लोग झुलसे. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले के धौलेटा गांव में अंधड़ के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. मंगलवार सुबह करीब 4 बजे 11 KV हाई टेंशन लाइन का तार टूटकर सिंगल फेस घरेलू सप्लाई केबल पर गिर गया, जिससे कई घरों में अचानक हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया. इस हादसे में सात लोग झुलस गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

लोहे के पलंग पर सो रहे 7 झुलसे

यह घटना कोली मोहल्ले की है, जहां तेज अंधड़ के चलते ट्रांसफार्मर के पास से गुजरी हाई टेंशन लाइन टूटकर लो-वोल्टेज लाइन पर गिर गई. इससे आठ घरों में तेज वोल्टेज दौड़ गया और लोहे के पलंगों पर सो रहे 7 लोग करंट की चपेट में आ गए. झुलसने वालों में सुरेश चंद महावर, उनकी पत्नी चंदा महावर, आकाश महावर, चंपा देवी और प्रभाती देवी शामिल हैं. अन्य दो के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है.

स्थानीय लोगों ने बिजली सप्लाई रुकवाई

स्थानीय लोगों ने बताया कि करंट लगने से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. लोग चीखते-चिल्लाते घरों से बाहर भागे. करीब 15 से 20 मिनट तक करंट दौड़ता रहा. स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत निगम को सूचना दी, जिसके बाद सप्लाई बंद करवाई गई. विद्युत निगम के एईएन योगेश शर्मा ने बताया कि तार बहुत पुराने नहीं थे, लेकिन अंधड़ के कारण टूटकर गिर गए, जिससे यह हादसा हुआ. ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा है.

7 घायलों में 4 की हालत गंभीर, जयपुर रेफर

ग्रामीणों ने अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और तारों के त्वरित सुधार की मांग की है. इस दुर्घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बिजली सुरक्षा और समय-समय पर मेंटेनेंस की जरूरत को उजागर कर दिया है. झुलसने वाले 7 लोगों में से 4 की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जिस वजह से स्थानीय डॉक्टर्स ने फर्स्ट ऐड देकर उन्हें जयपुर में बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है.

ये भी पढ़ें:- आज दो पारियों में आयोजित होगी RAS मुख्य परीक्षा, अजमेर-जयपुर में बनाए गए 77 सेंटर; चेक करें टाइमिंग

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com