Rajasthan Weather: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट, 24 घंटों में 104 MM बा

जोधपुर, बीकानेर संभागों के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. जोधपुर संभाग में पांच से सात सितंबर तक कहीं-कहीं भारी एवं अतिभारी बारिश होगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.

Rain In Rajasthan: मौसम विभाग का मानना है कि राजस्थान के अनेक हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का दौर अभी कुछ दिन जारी रहने की संभावना है. विभाग गुरुवार को भी राज्य में अनेक जगह अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की. विभाग ने गुरुवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर एवं उदयपुर जिलों में अति भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. इसके अलावा भी सिरोही, नागौर, पाली एवं टोंक समेत दर्जन भर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ‘येलो अलर्ट' जारी किया गया है.

इन जगहों पर होगी बारिश 

विभाग के मुताबिक आगामी तीन-चार दिन राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभागों के कुछ भागों में मध्यम से भारी एवं कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है. जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभागों के कुछ भागों में माध्यम से कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

Advertisement

आज तक सुबह तक 24 घंटों में 104 MM बारिश 

जोधपुर, बीकानेर संभागों के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. जोधपुर संभाग में पांच से सात सितंबर तक कहीं-कहीं भारी एवं अतिभारी बारिश होगी. गुरुवार सुबह तक 24 घंटों में राज्य के दौसा, उदयपुर, बूंदी एवं बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश तथा राज्य के अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सर्वाधिक बारिश सिकराय (दौसा) में 104 मिलीमीटर हुई.

यह भी पढ़ें- 'आपके पास 4 बजे तक का समय है', पुलिस को अल्टीमेटम, धरने पर बैठे हजारों लोग