विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2025

Rajasthan Weather: अगले 2 हफ्ते के भीतर छाएगा जबरदस्त कोहरा, कई जिलों में 5 डिग्री तक नीचे जाएगा पारा

Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 सप्ताह उत्तरी और पश्चिमी भागों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक रह सकता है.

Rajasthan Weather: अगले 2 हफ्ते के भीतर छाएगा जबरदस्त कोहरा, कई जिलों में 5 डिग्री तक नीचे जाएगा पारा

Rajastahn राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है. अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.5 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान नागौर में 6.7 डिग्री दर्ज़ किया गया. शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही, लेकिन सुबह और रात में ठंड बढ़ गई. मौसम विभाग के मुताबिक, पहले सप्ताह के दौरान राज्य के दक्षिणी और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक नीचे रहने की संभावना है.

बारिश की संभावना खत्म, मौसम पलटेगा

अब राज्य में बारिश की संभावना खत्म हो गई है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर लगातार बढ़ेगा. साथ ही, कई जिलों में कोहरे का प्रभाव भी धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 8 से 20 नवम्बर तक शुष्क मौसम की संभावना जताई है. आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा दोनों बढ़ सकते हैं.

कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम

शुक्रवार को अधिकतम तापमान अजमेर में 28.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.5 डिग्री, अलवर में 28.0 डिग्री, जयपुर में 29.3 डिग्री, पिलानी में 30.5 डिग्री, सीकर में 27.0 डिग्री, कोटा में 28.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.3 डिग्री, बाड़मेर में 34.1 डिग्री, जैसलमेर में 33.3 डिग्री, जोधपुर में 30.6 डिग्री, बीकानेर में 30.8 डिग्री, चूरू में 29.8 डिग्री और श्रीगंगानगर में 29.1 डिग्री, नागौर में 29.1 डिग्री, जालौर में 30.6 डिग्री, सिरोही में 29.7 डिग्री, करौली में 27.9 डिग्री, दौसा में 28.8 डिग्री और झुंझुनूं में 24.6 डिग्री दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में वंदे मातरम की सियासत... विरासत की लड़ाई, 150वीं वर्षगांठ पर राजस्थान में बना विश्व रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com