Rajasthan Weather: राजस्थान में चुनाव परिणाम के बाद बदली फिजा, बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्से के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सोमवार सुबह राज्य में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा छाया रहा.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
फाइल फोटो

Rajasthan Weather Report: राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. जैसा कि मौसम विभाग ने संभावना जताई थी तीन और चार दिसंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. जिसके चलते प्रदेश के उदयपुर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग में हल्की बारिश की हुई है. जिसके चलते कई इलाकों में तापमान लुढ़क सकता है. राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्से के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई.

सोमवार सुबह राज्य में कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बूंदी के नैनवा में छह सेंटीमीटर, चित्तौड़गढ़ के बेगू में चार सेंटीमीटर, बूंदी के हिंडोली में चार सेंटीमीटर, धौलपुर के सरमथुरा में चार सेंटीमीटर, सवाई माधोपुर के खंडार में चार सेंटीमीटर और अनेक अन्य स्थानों पर तीन सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई.

Advertisement

विभाग के अनुसार बारिश के कारण राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरावट दर्ज की गयी. अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18.4 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

विभाग ने सोमवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है. उसने बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी भी जारी की है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान के इन जिले में बदला मौसम, बारिश के बीच मतगणना ने बढ़ाई चुनावी गर्मी


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.