विज्ञापन

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी, दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर जलभराव, अगले 3-4 दिन खूब बरसेंगे बादल

राजस्थान में रविवार (9 अगस्त) को कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जाहिर की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी.

राजस्थान में तेज बारिश का दौर जारी, दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर जलभराव, अगले 3-4 दिन खूब बरसेंगे बादल
फाइल फोटो.

राजस्थान में कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर सक्रिय होने के बाद अगले कुछ दिन भारी बारिश का अनुमान है. शनिवार (8 अगस्त) सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई. अलवर के थानागाजी और चुरू के सादुलपुर/राजगढ़ में रिकॉर्ड 9 सेमी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. हालांकि, अगले हफ्ते के अंत तक मानसून धीमा पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 14 अगस्त से व पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी. 

दौसा-डीडवाना में 5 सेमी तक बारिश

वहीं, दौसा और पिलानी में 8 सेंटीमीटर, कोटकासिम, डीडवाना और सुजानगढ़ में 7-7 सेंटीमीटर और झुंझुनू के भुहाना, मलसीसर और चिड़ावा एवं अलवर के बहरोड़ में 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई. चूरू में 11 मिमी, पिलानी में 8 मिमी, दौसा में 7.5 मिमी और संगरिया में 6 मिमी बारिश हुई. राज्य की राजधानी जयपुर, भरतपुर, सीकर और बीकानेर सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई.

अलवर में घर की छत गिरी

भारी बारिश के कारण कोटपूतली-बहरोड़ से गुजरने वाले जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कई जगहों पर जलभराव हुआ. शहरी इलाकों में बाजारों और घरों में भी पानी घुस गया. लगातार भारी बारिश की वजह से भरतपुर में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहे. अलवर के गोविंदगढ़ में एक घर की छत गिर गई. गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई. 

12 अगस्त तक बारिश का अलर्ट

जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार, 9 अगस्त को भी राज्य के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होगी. वहीं, 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 17 जातियों का दबदबा, पहले नंबर पर कौन, सरकारी नौकरी किसके पास ज्यादा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com