विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में भारी बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले, आज नागौर-सीकर समेत कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जयपुर, कोटा, जोधपुर समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. 3 से 5 अप्रैल को नया विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में भारी बारिश, कई इलाकों में गिरे ओले, आज नागौर-सीकर समेत कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट
करौली में तेज अंधड़ के साथ बारिश और पेड़ टूटे. (तस्वीरः सागर शर्मा)

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार (30 मार्च) को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी आई. वहीं, कोटा में दोपहर के दौरान ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई. करौली में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. देर रात चली भीषण हवाओं ने नेशनल हाईवे-23 पर कई पेड़ जड़ समेत उखड़ गए. गनीमत रही कि कोई हादसा या बड़ा नुकसान नहीं हुआ. अजमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर जिलों में भी बारिश दर्ज की गई. जैसलमेर में धूल भरी आंधी आई, जबकि जयपुर और जोधपुर सहित कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे.

इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण प्रणाली विकसित हो गई है. मंगलवार को शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के साथ-साथ जयपुर, भरतपुर समेत कई संभागों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.जयपुर, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, झालावाड़, नागौर, पाली, अजमेर, जोधपुर, कोटा और बारां समेत आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आंधी-तूफान, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है.

3 से 5 अप्रैल को सक्रिय होगा नया विक्षोभ

नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है.

वहीं, 1-2 अप्रैल को मौसम अधिकतर शुष्क रहने की उम्मीद है, हालांकि छिटपुट बूंदाबांदी या गरज के साथ बारिश हो सकती है. 3-5 अप्रैल के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे राज्य भर में बारिश और तूफान का नया दौर शुरू हो सकता है.

बढ़ते तापमान से अस्थायी राहत

मौसम संबंधी मौजूदा गतिविधियों से बढ़ते तापमान से अस्थायी राहत मिलने की संभावना है, लेकिन इससे कुछ क्षेत्रों में व्यवधान भी उत्पन्न हो सकता है. क्षेत्र के निवासियों को इस दौरान सतर्क रहने और आधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः UD Tax बकायेदारों पर जयपुर नगर निगम का एक्शन, होटल मैरियट और रमाडा की संपत्तियां हुईं सीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com