विज्ञापन

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जयपुर-दौसा-अलवर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर और धौलपुर सहित कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, जयपुर-दौसा-अलवर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मौसम विभाग के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

Rajasthan Weather Update News: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग ने राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की पुष्टि की है जिसके चलते प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कड़ाके की धूप और 45 डिग्री के पार तापमान से जूझ रहे लोगों को अब आंधी और बारिश से ठंडक मिलने वाली है.

जानें किन जिलों में दिखेगा असर

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू और झालावाड़ समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा. यहां 30 मई के आसपास गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है. कुछ इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है.

सावधानी जरूरी

हालांकि यह बारिश गर्मी से बड़ी राहत लेकर आएगी लेकिन मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह भी दी है. किसानों से कहा गया है कि वे खेतों में छिड़काव का काम फिलहाल टाल दें और कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें. आंधी के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण लेना खतरनाक हो सकता है. मेघगर्जन के दौरान किसी मजबूत इमारत या सुरक्षित जगह पर ही रुकें.

यह नया वेदर सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुआ है जिसका सीधा असर राजस्थान पर पड़ रहा है. आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'सफाई कर्मचारियों से सिर्फ सफाई कराएं', राजस्थान हाईकोर्ट ने नगर निगम को लगाई फटकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com