Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज से बढ़ेगी सर्दी, माउंट आबू में 0 से नीचे जाएगा तापमान, बादल छाए रहने की संभावना

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में सर्द का प्रकोप बढ़ने लगा है. कुछ इलाकों में बर्फ जमने की भी खबरे आ रही हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर 15-16 दिसंबर को बादल छाए रहने की संभावना जताई है. 

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्द हवाओं का असर बढ़ता जा रहा है. तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी 2-3 दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

Advertisement

आज बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15-16 दिसंबर को राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है. बारिश होने की संभावना नहीं है.

माउंट आबू में जीरो डिग्री पहुंचा पारा

बीते दिनों माउंट आबू में पारा गिरकर शून्य डिग्री पर पहुंच गया था. वहीं, बाहर रखे तरल पदार्थों पर बर्फ जमने की खबरें भी सामने आई थीं.

आज से बढ़ेगी सर्दी

राजस्थान में सर्दियों का मौसम 15 दिसंबर से शुरू माना जाता है. इस दौरान तापमान में लगातार गिरावट होती है. कई स्थानों पर पारा शून्य डिग्री के नीचे चला जाता है. इस दौरान बर्फबारी भी देखने को मिलती है. राजस्थान के प्रमुख हिल स्टेशनों, जैसे माउंट आबू, सिरोही, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर आदि में सर्दियों के मौसम में खासा पर्यटक आते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Mount Abu At Minus Degree: माउंट आबू में -1 डिग्री पहुंचा तापमान, नक्की झील पर जमी दिखीं ओस की बूंदें